- Netizens hail Varun Dhawan’s acting in Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai call it a ‘Paisa Vasool Entertainer'
- June Calls for a Laugh: The Best Comedy Titles to Stream on Netflix
- एका मोबिलिटी ने पुणे प्लांट से 1,000वें एससीवी को हरी झंडी दिखाई
- मोटोरोला ने लॉन्च किया edge 70 pro+, जो 2026 का सबसे स्टाइलिश फ्लैगशिप किलर स्मार्टफोन है
- जावेद जाफरी ने सरोज खान को दिया श्रेय, कहा उन्होंने सिखाया कि डांस में एक्सप्रेशन कितनी अहम है
कृषि कानून वापस लिए जाने के फैसले के बाद सोशल मीडिया ऐप कू पर ट्रेंड हुआ #Jaijawanjaikisan
प्रधानमंत्री मोदी द्वारा कृषि कानून के वापस लिए जाने की घोषणा के बाद सोशल मीडिया ऐप कू पर आम लोगों के रिएक्शन आने का सिलसिला शुरू हो गया और प्लेटफार्म पर #Jaijawanjaikisan ट्रेंड करने लग गया .
आज सुबह 9 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के नाम सम्बोधन देते हुए कृषि कानून वापस लिए जाने की घोसणा की. जहा विपक्ष इसे चुनाव के भय से लिया गया निर्णय बता रहा है तो भाजपा इस लोकतंत्र का सम्मान किये जाने वाला निर्णय बता रही है. हलाकि इसके तुरंत बाद विपक्ष ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा के लोकतंत्र का सम्मान किये जाने में सरकार ने इतना समय क्यों लगा दिया. इसके बाद सोशल मीडिया पर कई तरह की प्रतिक्रिया आने लगी और लोग प्रधानमंत्री मोदी के इस निर्णय पर अपनी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देने लगे..
एक यूजर सोशल मीडिया पर अपने विचार रखते हुए कहते है-
आज दूसरी बार भारत में लोकतंत्र की विजय हुई। इंदिरा सरकार के बाद मोदी सरकार ने भी जाना की किसान है तो हम है।
तो वही खुशलीन कौर नाम से एक यूजर कू पर लिखती है- किसानों की मेहनत रंग लाई। आज उनकी बात सुनी गई और मोदी सरकार ने फार्म बिल वापस ले लिए। ये बेहद जरूरी है क्योंकि किसानों ने इसको हटाने के लिए काफी संघर्ष किया है पिछले 2 सालों से।आज भारत में फिर से किसानों की जीत हुई है आज भारत में फिर से लोकतंत्र की जीत हुई है


