- Toxics Link Welcomes CDSCO’s Nationwide Action Against Toxic Skin-Lightening Products
- bajaj Electricals comes on board as co-Powered by sponsor for Bigg Boss Hindi Season 20
- Rupali Suri, Manushi Chhillar and Malaika Arora Rule the Fashion Game: 3 Style Icons Who Continue to Turn Heads
- From Hathoda Tyagi to Jana: 7 Roles That Show Abhishek Banerjee’s Range
- Rohit Saraf on Undergoing 15-Months of Physical Transformation for The Revolutionaries: I was active, I was fit, but I was definitely not Brad Pitt from Fight Club
तैयारियों का जायजा लेने पातालपानी पहुंचे कलेक्टर
जननायक टंट्या मामा स्मृति समारोह के संबंध में ली बैठक
इंदौर. क्रांति सूर्य जननायक टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर 4 दिसंबर को पातालपानी में आयोजित किए जा रहे स्मृति समारोह के भव्य आयोजन हेतु जिला प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही हैं. यह स्मृति कार्यक्रम प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में आयोजित किया जाएगा. कार्यक्रम में संभाग के सभी जिलों से बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे. उक्त कार्यक्रम हेतु की जा रही तैयारियों का जायजा लेने कलेक्टर मनीष सिंह आज महू क्षेत्र के पातालपानी पहुंचे. इस दौरान डीआईजी मनीष कपूरिया, पुलिस अधीक्षक महेश चंद्र जैन सहित सभी अपर कलेक्टर, एसडीएम, पुलिस अधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे.
कलेक्टर श्री सिंह ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम में शामिल होने वाले सहभागियों के सुरक्षित परिवहन की जिम्मेदारी का निर्वाहन पूरी सतर्कता के साथ किया जाए. कार्यक्रम में लगभग एक लाख प्रतिभागी शामिल हो रहे हैं. प्रतिभागी जिस वाहन से आएंगे उसकी पार्किंग के लिए 6 पार्किंग जोन बनाये गये है. हर जोन पर प्रभारी अधिकारियों की ड्यूटी लगायी गई है. कार्यक्रम में आ रहे लोगों के भोजन, पेयजल, मेडिकल टीम आदि व्यवस्थाओं का भी पुख्ता इंतजाम किया जाए.
कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि टंट्या मामा के वंशज भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे, उनके भी स्वागत सत्कार की पूरी तैयारियां की जाए. कलेक्टर ने कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु जिन अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है, उन्हें निर्देश दिए कि वे सभी कार्यक्रम के एक दिवस पूर्व अर्थात तीन दिसम्बर को फाइनल मॉकड्रील हेतु उपस्थित रहे. तद्पश्चात कलेक्टर श्री सिंह ने हेलीपेड व्यवस्था, कालका माता एवं जननायक टंट्या मामा मंदिर तथा जननायक टंट्या मामा की मूर्ति स्थल का अवलोकन किया. उन्होंने उक्त स्थानों पर आयोजित किये जा रहे कार्यक्रम की व्यवस्थाओं हेतु संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिये.
एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड का भी इंतजाम किया जाए
कलेक्टर श्री सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में शामिल हो रहे लोगों की बैठक व्यवस्था के लिये कार्यक्रम स्थल को 6 जोन एवं 20 सेक्टर में विभाजित किया गया है. प्रत्येक सेक्टर में तीन हजार लोगों की क्षमता निर्धारित की गई है. जाने एवं सेक्टर की व्यवस्था हेतु जोनल एवं सेक्टर प्रभारी अधिकारी नियुक्त किये गये हैं. कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि इंदौर जिले से 500 बसों के माध्यम से आ रहे 20 हजार लोगों के लिये भोजन की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए. कार्यक्रम के दौरान एम्बुलेंस, इल्केट्रिकल सेफ्टी, फायर ब्रिगेड, बेरिकैटिंग आदि की व्यवस्था के इंतजाम भी किये जाये.


