- जावेद जाफरी ने सरोज खान को दिया श्रेय, कहा उन्होंने सिखाया कि डांस में एक्सप्रेशन कितनी अहम है
- Jaaved Jaaferi Credits Saroj Khan For Teaching Him The Importance Of Expressions In Dance
- शीना चौहान ने अपने अगले बड़े हॉलीवुड प्रोजेक्ट की दी झलक, कहा – "नई कहानियां, नई दुनिया, नया एडवेंचर…"
- Sheena Chohan Gives A Quick Sneak Peak To Fans About Her Next Big Hollywood Project Says, "New Stories, New World, New Adventure…."
- मां काली से प्रेरित सीरत कपूर की रहस्यमयी पोस्ट ने बढ़ाई उत्सुकता, फैंस जुटे इसके मायने समझने में
दिगंबर जैन युवक-युवती परिचय सम्मेलन में प्रत्याशियों ने कहीं अपने मन की बात
करीब 30 रिश्ते तय होने की संभावना
इंदौर, 16 जनवरी! दिगंबर जैन परवार सभा द्वारा समाज के विवाह योग्य युवक-युवतियों के अखिल भारतीय परिचय सम्मेलन का : शुभारंभ प्रातः 11:30 बजे अंजंनी नगर स्थित चंद्रप्रभु मांगलिक भवन में संत शिरोमणि आचार्य विद्यासागर महाराज के चित्र के समक्ष अशोक जी जैन व मनोज जी मोदी व कैलाश चंद जी जैन नेताजी ने दीप प्रज्वलन कर किया|
अतिथि स्वागत श्रीमान विनय जी चौधरी एवं अशोक जी जैन ने किया | एवं चित्र अनावरण कर्ता थे, विपुल सिंघई | सम्मेलन के प्रचार प्रमुख सतीश जैन ने बताया कि आज सम्मेलन में रविवार को करीब 275 युवक-युवतियों ने परिचय दिया | जिसमें करीब 30 रिश्ते तय होने की संभावना है |
कार्यक्रम की विशेषता यह रही, कि उच्च शिक्षित प्रत्याशियों ने मंच के माध्यम से खुलकर अपने मन की बात कही| परवार सभा ने डिजिटल एवं सोशल मीडिया के माध्यम से शनिवार-रविवार रात्रि 6:00 से 10:00 बजे तक ऑनलाइन परिचय सम्मेलन भी संचालित किया|
इस अवसर पर ग्वालियर से पधारे अशोक जैन वरिष्ठ भाजपा नेता एवं राजीव जैन विधायक प्रतिनिधि विशेष रूप से मौजूद थे |
अरविंद जैन, अभय जैन एडवोकेट, संतोष जैन, सुधीर जैन ‘काला जी जैन, प्रमोद जैन सुनील जैन एवं श्रीमती अंजलि जैन आदि का विशेष सहयोग रहा | अंत में सभी आगंतुकों का आभार कार्यक्रम के प्रमुख संयोजक श्री गौतम जी जैन ने माना|


