- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
नर्सिंग के क्षेत्र में लीडरशिप और मैनेजमेंट सबसे पहली जरूरत
मालवांचल यूनिवर्सिटी इंडेक्स नर्सिंग कॅालेज में डेवलपिंग लीडरशिप स्किल्स पर विशेष कोर्स
इंदौर। मालवांचल यूनिवर्सिटी इंडेक्स नर्सिंग कॅालेज द्वारा डेवलपिंग लीडरशिप स्किल्स विषय पर विशेष कोर्स आयोजित किया गया। इसमें शहर के विभिन्न मैनेजमेंट और लीडरशिप एक्सपर्ट्स ने विद्यार्थियों को अपनी लीडरशिप क्वालिटी को बेहतर करने के गुर सीखाए। इस अवसर पर मालवांचल यूनिवर्सिटी के कुलपति एन के त्रिपाठी ने कहा कि सबसे बेहतर लीडर वही है जो हर परिस्थिति के अनुरूप खुद को ढ़ाल लेता है। उसका मुख्य उद्देश्य केवल अपना लक्ष्य प्राप्त करना होता है।
इंडेक्स समूह के चेयरमैन सुरेशसिंह भदौरिया,वाइस चेयरमैन मयंकराजसिंह भदौरिया ने लीडरशिप स्किल्स प्रोग्राम की सराहना की। मालवांचल यूनिवर्सिटी रजिस्ट्रार डॅा.एम क्रिस्टोफर सहित विभिन्न शिक्षक उपस्थित थे।
विशेष अतिथि डॅा.प्रो.उषा उकांडे ने कहा कि किसी भी संस्था में लीडरशिप और मैनेजमेंट का एक अलग महत्व होता है। किसी भी लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए आपको एक बेहतर लीडरशिप की जरूरत होती है। आपको लक्ष्य के साथ आपकी टीम के साथ सही तरीके से मैनेजमेंट और कम्युनिकेशन भी करना आना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज नर्सिंग के क्षेत्र में तकनीक का इस्तेमाल बढ़ता जा रहा है। इसमें टेलीमेडिसिन जैसे कई विकल्पों के लिए आपको खुद को अपडेट करना होगा।

इंडेक्स नर्सिंग कॅालेज की प्राचार्या डॅा. स्मृति जी सोलोमन ने कहा कि नर्सिंग के क्षेत्र में आज विद्यार्थियों को नए बदलावों के लिए खुद को तैयार रखना चाहिए। नर्सिंग के क्षेत्र में लीडरशिप के जरिए ही आप अस्पताल में बेहतर सेवा के लक्ष्य को पूरा कर सकते है। इस तरह के वैल्यू एडेड कोर्स नर्सिंग के छात्रों को बेहतर लीडर बनाने में मददगार साबित हो सकते है।
समापन समारोह में प्रो.वाइस चासंलर डॅा.रामगुलाम राजदान ने कहा कि नर्सिंग प्रोफेशन की दूसरे क्षेत्र से तुलना नहीं की जा सकती है। नर्सिंग किसी भी अस्पताल के लिए सबसे ज्यादा जरूरी होती है। नर्सिंग केयर करने में एक बेहतर लीडरशिप की जरूरत होती है। समापन समारोह में प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए। इस अवसर डॅा.रीना ठाकुर,डॅा.अनु वी कुमार,प्रो.बर्लिन सारा,डॅा.जितेंद्र चिंचोलकर,डॅा.विद्यायनी देवी,नितिन चिंचोलकर,विशाल चौधरी उपस्थित थे। आभार डॅा.पायल शर्मा ने माना। संचालन अंकुश पेट्रिक ने किया।


