- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
माता-पिता की याद में अक्षय कुमार की अनोखी पहल, BMC के साथ मिलकर लगाए 200 पेड़
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने मुंबई में अपने दिवंगत माता-पिता हरिओम भाटिया और अरुणा भाटिया की याद में वृक्षारोपण अभियान चलाया और उन्हें श्रद्धांजलि दी। अक्षय कुमार ने अपने एक बयान में कहा, ‘हमें धरती मां से जो मिला है, उसके लिए पेड़ लगाना हमारी तरफ से बहुत छोटा सा रिटर्न गिफ्ट जैसा है. माता-पिता के सम्मान में ऐसा करना मेरे लिए इसे और भी खास बनाता है.’ एक्टर ने इस बात पर जोर दिया कि वृक्षारोपण अभियान उनके प्यार और देखभाल के लिए एक श्रद्धांजलि है। उन्होंने कहा, ‘यह उनके प्यार और देखभाल के लिए एक श्रद्धांजलि है और भविष्य की पीढ़ियों के लिए पर्यावरण को पोषित करने और संरक्षित करने का वादा है।’

अक्षय ने खेरवाड़ी में वेस्टर्न एक्सप्रेस-वे पर वृक्षारोपण अभियान का नेतृत्व किया। एक्टर ने बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) कमिश्नर भूषण गगरानी के साथ 200 बहावा के पेड़ लगाए। एक बयान के अनुसार, बीएमसी, बृहन्मुंबई म्युनिसिपल ट्री अथॉरिटी और मेक अर्थ ग्रीन अगेन (एमईजीए) फाउंडेशन के सहयोग से शुरू की गई यह पहल चक्रवात ताऊते से प्रभावित मुंबई के बहुमूल्य हरित क्षेत्र को बहाल करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
वृक्षारोपण के इस अभियान को अनिल कपूर, शत्रुघ्न सिन्हा, अभिषेक बच्चन, अनुपम खेर, बप्पी लहरी, अजय देवगन, सोनू निगम, संग्राम सिंह, रणवीर शौरी, रोहित शेट्टी, हेमा मालिनी, सोनाक्षी सिन्हा और आयशा जुल्का जैसे प्रमुख आइकन से समर्थन मिला है। अक्षय जल्द ही ‘सरफिरा’ में दिखाई देंगे। इस फिल्म में वह वीर म्हात्रे का किरदार निभा रहे हैं, जिसका मकसद कम आय वाले लोगों के लिए किफायती एयरलाइन बनाना है। फिल्म एयरलाइन सिम्पलीफ्लाई डेक्कन के फाउंडर कैप्टन जी.आर. गोपीनाथ के जीवन से प्रेरित हैं।
अक्षय के अलावा फिल्म में परेश रावल, राधिका मदान और सीमा बिस्वास अहम रोल में हैं. केप ऑफ गुड फिल्म्स की अरुणा भाटिया, सूर्या और ज्योतिका (2डी एंटरटेनमेंट) और विक्रम मल्होत्रा (अबुंदंतिया एंटरटेनमेंट) द्वारा निर्मित ‘सरफिरा’ 12 जुलाई को सिनेमाघरों में आने वाली है.


