- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
भारतबंद के लिए कांग्रेसियों को दी विधानसभावार जिम्मेदारी
कांग्रेसियों की बैठक संपन्न
इंदौर, 8 सितम्बर. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राहुल गांधीजी ने केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा पेट्रोल-ंउचयडीजल एवं गैस टंकी पर लगातार की जा रही बेतहाषा मूल्यवृद्धि के विरोध में 10 सितम्बर को देषव्यापी भारत बंद का आव्हान किया है. इसी आव्हान के तहत प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के निर्देश पर इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष विनय बाकलीवाल ने इन्दौर में अहिंसात्मक रूप से व्यापक स्तर पर बंद कराने हेतू कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन में विधानसभावार बैठकें आयोजित की. इंदौर के शहरी क्षेत्र की 5 विधानसभा क्षेत्रों में सेक्टर वाईज जिम्मेदारी सौपी गई.
उक्त जानकारी देते हुये शहर कांग्र्रेस स्थायीमंत्री प्रकाश महावर कोली ने बताया कि, विधानसभावार बैठकों में उपस्थित कांग्रेसजनों को संबोधित करते हुये शहर कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष विनय बाकलीवाल ने कहा कि, पेट्रोल-डीजल में लगातार हो रही बेतहाशा मूल्यवृद्धि से प्रत्येक परिवार का आर्थिक संतुलन बिगड़ गया है. गैस टंकियों पर हो रही मूल्यवृद्धि से गृहणियों को भी भारी परेषानी का सामना करना पड रहा है. राहुल गांधीजी ने बढ़ती महंगाई के खिलाफ भारत बंद का आह्वान किया है। हमारी जिम्मेदारी बनती है कि हम हमारे राष्ट्रीय नेता राहुल गांधीजी के आव्हान पर तेरा मेरा त्यागकर महंगाई को आसमान दिखाने वाली भाजपा के खिलाफ पुरी मुखरता के साथ मैदान में उतरे और महंगाई की मार झेल रही आम जनता की आवाज बनकर महंगाई के खिलाफ सशक्त आवाज उठाये. शहर कार्यकारी अध्यक्ष विनय बाकलीवाल ने सभी से अपील की कि वे शांतिपूर्वक अपने-अपने क्षेत्रों में निकलकर अहिंसात्मक रूप से बंद का आव्हान करें किसी भी व्यापारी के साथ जोर जबरजस्ती करने के बजाय गुलाब की कली देकर आग्रह पूर्वक अपना व्यापार बंद रखने का आग्रह करें।
इसी प्रकार विधानसभावार बैठक में बंद कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई.


