- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
निमिष बने सबजूनियर राज्य विजेता
32वीं म.प्र. राज्य रैंकिंग बिलियड्र्स-स्नूकर स्पर्धा
इंदौर। मेजबान इंदौर के निमिष राजदेव ने अपने ही शहर के आर्यन शिवहरे को पराजित कर 32वीं म.प्र. राज्य रैंकिंग बिलियड्र्स व स्नूकर चैंपियनशिप में सबजूनियर बालक स्नूकर वर्ग का खिताब अपने नाम किया।
म.प्र. बिलियड्र्स व स्नूकर एसोसिएशन की मेजबानी में नेहरू स्टेडियम स्थित एकेडमी में खेली जा रही स्पर्धा के सबजूनियर बालक वर्ग के फाइनल में इंदौर के निमिष ने इंदौर के ही आर्यन को आसानी से 2-0 से पराजित किया। इसके पहले सेमीफाइनल में निमिष ने महेंद्र चौहान को 2-0 से तथा आर्यन ने अद्वैत अधिकारी को 2-1 से हराया था।
जूनियर बालक वर्ग के प्रथम दौर में गौरव छाबड़ा रतलाम ने निर्मल कुशवाह को 2-1 से, महेंद्र चौहान इंदौर ने आदित्य सोनी इंदौर को 2-1 से, उदित राय भोपाल ने वंश पिंजानी इंदौर को 2-0 से, हर्षदीप भोपाल ने अक्षय शर्मा को 2-1 से, एस्ले डेनियल रतलाम ने उपांशु सिंघल इंदौर को 2-0 से, अमन बनसोट भोपाल ने देवांग सिंह विदिशा को 2-1 से, अनिल कुमावत इंदौर ने युवराज ठाकुर विदिशा को 2-0 से, जितेंद्र सोनी ग्वालियर ने जतिन अग्रवाल इंदौर को 2-0 से, आदित्य शुक्ला जबलपुर ने सत्यम शिवहरे भोपाल को 2-0 से तथा निमिष राजदेव इंदौर ने यथार्थ खंडेलवाल इंदौर को 2-0 से पराजित कर अगले दौर में जगह बनाई।


