- स्मार्ट सिटी प्लानिंग में जंगलों, कृषि भूमि और आर्द्रभूमि (वेटलैंड्स) को बचाना अनिवार्य: प्रसिद्ध वास्तुकार हफीज कॉन्ट्रैक्टर
- Ganesh Utsav 2026: Take Nath Inspiration from Shraddha Kapoor, Urmila Matondkar, Ankita Lokhande, Madhurima Tuli and Shriya Pilgaonkar
- Disha Patani, Sara Ali Khan to Alia Bhatt: Bollywood Divas Display Ways to Ace Traditional Fashion this Ganesh Chaturthi
- Pratibha Ranta Expresses Gratitude as The Revolutionaries Soars, Opens Up About Playing Pratibha Lahiri: There is so much quiet strength in the way women hold their lives together
- इंदौर में 'इंदौर टेक समिट 2026' का सफल आयोजन
हींग से सिर्फ तड़का ही नहीं लगता, भाग्य भी चमकता है
डॉ श्रद्धा सोनी
हमारे दैनिक जीवन में मसालों का बहुत अहम् भूमिका होती है जिसमे से एक है हींग बहुत आसानी से मिलने वाली हर घर में
हींग से सिर्फ तड़का ही नहीं लगता, संकटों का नाश होता है, भाग्य भी चमकता है…
हींग के कई
फायदे हैं जो हमारे स्वास्थ्य में लाभदायक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। हींग कब्ज, बदहजमी, पेट के रोग आदि कई रोगों में फायदेमंद सिद्ध होती है। इसके सैंकड़ों घरेलू उपाचार हैं। हींग का उपयोग भारत में कई सौ सालों से मसाले के रूप में किया जा रहा है।
महर्षि चरक के अनुसार, हींग दमा के रोगियों के लिए रामबाण औषधि है। यह कफ का नाश करने वाली, गैस की समस्या से राहत देने वाली, लकवा के रोगियों के लिए फायदेमंद व आंखों के लिए भी बेहद लाभदायक होती है।
हींग का पहला टोटका
कार्य की सफलता हेतु : किसी महत्वपूर्ण कार्य से बाहर जा रहे हैं तो यह उपाय आजमाएंगे तो कार्य निर्विघ्न संपन्न होगा। चुटकी भर हींग अपने ऊपर से वार कर उत्तर दिशा में फेंक दें।
हींग का दूसरा टोटका
ऊपरी बाधा से मुक्ति हेतु: इस उपाय को किसी जानकार से पूछकर ही करें। यहां सिर्फ जानकारी हेतु दिए जा रहा है। लहसुन के अर्क में हींग पीसकर एवं कपूर की टिक्की को पीसकर रस में मिलाकर दोनों आंखों में एक साथ काजल लगा दें।
काजल लगाते समय ॐ श्री हनुमते नमः मंत्र 11 बार बोल कर बोलें कि अपनी आंख खोलकर देखो तुम ठीक हो। शरीर से ऊपरी बाधा हट जाएगी।
हींग का तीसरा टोटका
तांत्रिक दुष्प्रभाव से बचने के लिए : हींग के पानी से कुल्ला करना चाहिए। खासकर यह उपाय आप होली या पूर्णिमा के दिन करेंगे तो बहुत असरकारक होगा।
हींग का चौथा टोटका
हींग के पानी से स्नान करें या एक डली हींग को पानी में डालकर उसे गला लें और फिर उस पानी से स्नान करने से कर्ज मुक्ति के रास्ते खुल जाएंगे। इसके अलावा आप लाल दाल का दान भी कर सकते हैं।
हींग का पांचवां टोटका
घर की नकारात्मक ऊर्जा : 5 ग्राम हींग, 5 ग्राम कपूर तथा 5 ग्राम काली मिर्च को मिलाकर पाउडर बना लें और फिर उस चूर्ण की राई के दाने बराबर गोलियां बना लें। अब इन गोलियों को दो बराबर हिस्सों में बांद दें। एक हिस्से को सुबह और दूसरे हिस्से को शाम के समय घर में जलाएं। इस तरह लगातार तीन दिनों तक करने में घर को लगी बुरी नजर उतर जाती है और घर में किसी तरह की कोई बुरी शक्ति होती है तो वह भी चली जाती है।


