- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
स्मार्टफोन के अत्यधिक उपयोग से बढ़ रही कलाई में दर्द की समस्या
इंदौर. स्मार्टफोन के अत्यधिक इस्तेमाल से हाथ में झुनझुनी, सुन्नपन, दर्द और सूजन तथा अंगूठे के अकडऩे की समस्या बढ़ रही है. यह समस्या 3 घंटे से ज्यादा फोन के इस्तेमाल करने पर बढ़ती है. स्टूडेंट्स इस मामले में ज्यादा प्रभावित हो रहे है. अगर समय रहते इसका ईलाज कर लिये जाए तो बिना ऑपरेशन के भी राहत मिल जाती है.
यह कहना है मेडिकेयर हॉस्पिटल में एडवांस्ड सेन्टर फ़ॉर हैंड सर्जरी के प्रमुख ऑर्थोपेडिक्स डॉ. नीरज वालेचा का. वे पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे. डॉ. ने बताया कि इस बीमारी को टेक्सटर क्लॉ और स्मार्टफोन थंब कहा जाता है. हाल ही में इसके मामलों में वृद्धि देखी जा रही है जो अधिनुक युग की बीमारियां हैं, यह खासकर युवा वर्ग में पाई जा रही है.
अत्यधिक स्मार्ट फोन का उपयोग उंगलियों और कलाई में दर्द और ऐंठन का कारण बनता है और जिसका परिणामस्वरूप टेक्सटर क्लॉ हैं. फोन का उपयोग बंद करना वास्तविकता मे संभव नहीं है, लेकिन इस समस्या का इलाज करने से बेहतर इसकी रोकथाम है. इस बीमारी को रोकने के लिए एक्सरसाइज़ महत्वपूर्ण है और फ़ोन में टेक्स्टिंग करने के दौरान हाथों को लगातार विराम देना चाहिए व वॉइस तो टेक्स्ट फंक्शन का उपयोग कर सकते हैं.
दिन में 3 घंटे से अधिक मोबाइल इस्तेमाल करने पर खतरा 4 गुना बढ़ जाता है. डॉ. नीरज वालेचा ने हैंड सर्जरी, हाथ की चोट, हाथ के जन्म दोष आदि के बारे में विभिन्न महत्वपूर्ण तथ्यों को साझा किया. उन्होंने बताया कि हाथ की कुछ बीमारियों को विशेष देखभाल की आवश्यकता है. सर्जरी के बाद कम से कम 6 सप्ताह का समय, नियंत्रित कसरतें और आराम देना आवश्यक है।


