- इंदौर पिंक पैंथर्स मध्य प्रदेश लीग (MPL) T20-2026 में चैंपियन बनने के लक्ष्य के साथ उतरने को तैयार; टीम ने अपनी सोच और तैयारियों का रोडमैप साझा किया
- द क्रश कॉफी पर अब होगा खास संडे ब्रन्च
- जल, जीवन और जमीन के संरक्षण के लिए वृक्षारोपण आवश्यक : डॉ. ए.के. द्विवेदी
- Triptii Dimri Dives into Comedy with Maa Behen! A Full-Blown Comedy Caper Coming Up Next?
- The Rise of Ram Charan as Indian Cinema’s Complete Hero
द पार्क इंदौर में पंजाबी जायकों का उत्सव ‘पिंड टू प्लेट’ शुरू, पारंपरिक स्वादों का मिलेगा अनोखा अनुभव
10 से 19 अप्रैल तक द पार्क इंदौर में आयोजित फूड फेस्टिवल में मिल रहा है तंदूरी से लेकर देसी करी तक का असली स्वाद
इंदौर, 10 अप्रैल 2026। इंदौर में खाने के शौकीनों के लिए द पार्क इंदौर एक खास मौका लेकर आया है ‘पिंड टू प्लेट’ पंजाबी फूड फेस्टिवल, जो 10 अप्रैल से 19 अप्रैल तक एपिसेंटर में आयोजित किया जा रहा है। यह फेस्टिवल हर दिन शाम 7 बजे से शुरू होगा, जहां मेहमानों को पंजाब के पारंपरिक और लजीज व्यंजनों का भरपूर अनुभव मिल रहा है। इस आयोजन का उद्देश्य लोगों को पंजाब की असली मिट्टी, संस्कृति और स्वाद से रूबरू कराना है, जहां हर डिश में देसी तड़का और घर जैसा स्वाद महसूस होगा।
फेस्टिवल में स्मोकी तंदूर से लेकर रिच और कंफर्टिंग करी तक, पंजाबी खानपान की पूरी झलक देखने को मिलेगी। अंबाल, चिकर छोले, झाल चक्कियां दाल, मीठे चावल पुलाव, कालीमिर्च सोया चाप, अरबी गोबिंदगढ़ी, तवा न्यूट्री / कुलचे, अमृतसरी छोले कुलचे, कटलम्मा, कोटकपुरा आटा चिकन, सज्जी मुर्ग, मुर्ग चरगाह, गुड़ का हलवा, शिमला मिर्च का हलवा और खास पंजाबी फ्लेवर वाली डिशेज इस फूड फेस्टिवल की खास पहचान रहेंगी।
द पार्क इंदौर के एग्जीक्यूटिव शेफ संतोष यादव ने कहा, यह फेस्टिवल सिर्फ खाने तक सीमित नहीं है बल्कि यह पंजाब की असली आत्मा को प्लेट पर परोसने की एक कोशिश है। हमने मेन्यू को इस तरह डिजाइन किया है कि हर डिश में पारंपरिक स्वाद और ऑथेंटिसिटी बरकरार रहे, जिससे मेहमानों को घर जैसा अनुभव मिल सके।
वहीं द पार्क के फूड एंड बेवरेज डायरेक्टर सुदीप कांजीलाल ने कहा, हमारा उद्देश्य इंदौर के लोगों को एक ऐसा अनुभव देना है जो केवल स्वाद तक सीमित न हो बल्कि संस्कृति और माहौल का भी एहसास कराए। ‘पिंड टू प्लेट’ के जरिए हम मेहमानों को पंजाब की गर्मजोशी, मेहमाननवाजी और जीवंतता का अनुभव कराना चाहते हैं। यह केवल एक डाइनिंग एक्सपीरियंस नहीं बल्कि एक सांस्कृतिक यात्रा है, जहां हर प्लेट के साथ पंजाब की गर्मजोशी और अपनापन परोसा जाएगा।


