- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
आपकी खूबसूरती उनकी नज़र से
श्री अविनाश राजानी और श्रीमती सोनल राजानी को विजेता घोषित किया गया
इन्दौर – वीनस क्रीम बार ‘आपकी खूबसूरती उनकी नज़र सेः सीज़न 2’ प्रतियोगिता के सिटी फिनाले का आयोजन इन्दौर के होटल Amber Convention Center में खूब जोश और उत्साह के साथ किया गया। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले 18 जोड़ों में से श्री अविनाश राजानी और श्रीमती सोनल राजानी को सिटी फिनाले का विजेता घोषित किया गया।
जूरी Mr. Rinkesh Katariya (Model), Ms. Sakshi Upadhyay (Model) और श्री अगेन्द्रसिंह गौतम शामिल थे। विजेताओं को जनवरी 2019 में नई दिल्ली में आयोजित नेशनल ग्राण्ड फिनाले में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा।
‘आपकी खूबसूरती उनकी नज़र से’ प्रतियोगिता के पहले संस्करण के लिए 6000 जोडों ने पंजीकरण किया था। प्रिंन्ट, ओओएच और डिजिटल माध्यमों से यह प्रतियोगिता 200 मिलियन लोगों तक पहुंची।
इन्दौर 14 शहरों में से 9वा शहर है, जहां सबसे पहले सीज़न 2 का आयोजन किया गया है। शहर के निवासियों ने बढ़-चढ़ कर प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। तीन दिवसीय कार्यक्रम की शुरूआत फेस टू फेस ऑडिशन्स के साथ हुई, जिसके बाद चुने गए प्रतिभागियों के लिए ग्रूमिंग सेशन का आयोजन किया गया, अंत में सिटी फिनाले हुआ।
फिनाले के दौरान प्रतिभागियों को रैम्प वॉकिंग से लेकर गेम्स तक कई तरह की गतिविधियों में हिस्सा लेने का मौका मिला। कई मानदंडों जैसे फेस वैल्यू, कैमिस्ट्री, कॉन्फीडेन्स (आत्म विश्वास), एक्स फैक्टर आदि के आधार पर उनका मूल्यांकन किया गया।
इस मौके पर श्री मोहित राज सिंह, जनरल मैनेजर, आरएसपीएल लिमिटेड ने कहा, ‘‘‘हमें खुशी है कि आपकी खूबसूरती उनकी नज़र से’ प्रतियोगिता के दूसरे सीज़न की शानदार शुरूआत हुई है। इन्दौर के निवासियों से हमें बहुत अच्छी प्रतिक्रिया मिली, जिन्होंने जोश और उत्साह के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।
वीनस क्रीम बार को त्वचा की बेहतरीन देखभाल के लिए जाना जाता है। इस कार्यक्रम ने शादी-शुदा जोड़ों के बीच प्यार के रिश्ते को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। हम श्री- अविनाश राजानी और श्रीमति सोनल राजानी को फिनाले के लिए शुभकामनाएं देते हैं।’’
शादी शुदा जोड़ों के बीच प्यार बढ़ाने के उद्देश्य के साथ आयोजित यह प्रतियोगिता अगस्त 2018 से शुरू होकर जनवरी 2019 तक चलेगी। छह महीने बाद नई दिल्ली में ग्राण्ड फिनाले के साथ इसका समापन होगा।
कॉन्टेस्ट का दूसरा सीज़न पहले से कहीं बड़ा और रोमांचक होने वाला है। यह सीज़न नागपुर, अहमदाबाद, राजकोट, दिल्ली/एनसीआर, चण्डीगढ़, जयपुर, उदयपुर, भोपाल, इन्दौर, रायपुर, आगरा, लखनऊ, वाराणसी और पटना सहित 14 शहरों को कवर करेगा। अधिक जानकारी के लिए विज़िट करें registration.venuscremebar.com


