- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
फैशन शो में प्रदर्शित की मॉडर्न ड्रेसेस
इंदौर. लालबाग में आयोजित हुनर प्रदर्शनी में रविवार को फैशन शो का आयोजन किया गया. इस शो में विभिन्न फ़ैशन इंस्टिट्यूट के 52 डिज़ाइनर्स ने ट्रेडिशनल ओर मॉर्डन ड्रेसस तैयार कर प्रदर्शित किया. शो कॉर्डिनेटर शल्पी श्रीवास्तव ने बताया कि इस शो को देखने बड़ी संख्या में लोग आए
उल्लेखनीय है कि लाल बाग में कायन आर्ट एंड सोशल वेलफेयर सोसायटी द्वारा आयोजित मेला कई आकर्षक साडिय़ां और कलाकृति देखने की मिल रही है. इसी के साथ हुनर का बढा़वा देने के लिए मेले में फैशन शो का भी आयोजन किया गया. इसमें शहर के ही फैशन डिजाइनर्स ने ट्रेडिशनल और मॉडर्न ड्रेसेस तैयार कर प्रदर्शित की.
संस्था के अध्यक्ष संदीप सरोदे ने बताया कि दस दिवसीय मेले में 200 स्टॉल्स है। भारत के 18 राज्यों से कलाकार अपनी कला आकृतियां और प्रदेश की फेमस साड़ी और ड्रेस मैटेरियल लाए हैं.
राजस्थान पोकरण से टेराकोटा, महाराष्ट्र का वुडन आर्ट, नागपुर का क्राफ्ट, मेरठ का खादी, बनारस का ड्रेस मटेरियल और साड़ी, छत्तीसगढ़ का आर्ट एंड क्राफ्ट, यूपी का भदोही क्राफ्ट, मिजोरम का ड्राई फ्लार्स, हैदराबाद से मोती ज्वेलरी, मध्य प्रदेश के धार जिले से बाग प्रिंट ड्रेस मैटेरियल और साडिय़ां, कर्नाटक का होम डेकोर आइटम, नारायणपुर का वुडन फर्नीचर के साथ ही माहेश्वरी सूट साडिय़ां भागलपुर का सिल्क ड्रेस मैटेरियल और साडिय़ां भी है.


