- Vikram Solar Brings Together Indore’s Renewable Energy Players at 'PowerConnect 2026'
- विक्रम सोलर का ‘पावरकनेक्ट 2026’ में इंदौर के रिन्यूएबल एनर्जी क्षेत्र से जुड़े लोगों को एक मंच पर लाया
- आकाशवाणी के ‘हेलो डॉक्टर’ में डॉ. ए.के. द्विवेदी ने श्रोताओं के सवालों का वैज्ञानिक तरीके से दिया समाधान
- Movies & Shows that bring the reality of hospital corridors to life
- Sidharth Malhotra On Finding Truth In The Supernatural World Of Vvaan
भाजयुमो कार्यकर्ताओं से मुख्यमंत्रीजी ने किया संवाद
इन्दौर. भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा आज युवा नवमतदाता टाउन हॉल कार्यक्रम रंगून गार्डन में समपन्न हुआ. इसमें हजारों की संख्या में युवा नवमतदाता एवं विभिन्न वर्गों से आए युवा व युवा मोर्चा के कार्यकर्ता सम्मिलित हुए.
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी ने एल.इ.डी स्क्रीन के माध्यम से युवाओं को संबोधित किया. सभी युवा उन्हें ध्यान पूर्वक सुन रहे थये उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन के विषय में प्रकाश डाला व कांग्रेस की ओछी मानसिकता का वर्णन उन्होंने किया.
उन्होंने समस्त युवाओं से संकल्प दिलाया कि सभी युवा मिलकर समृद्ध मध्यप्रदेश बनाएंगे और अबकी बार 200 पार के संकल्प को चरितार्थ करेंगे एवं सरकार द्वारा चलित विभिन्न योजनाओं की जानकारी आंकड़ों सहित बताई.
भारतीय जनता युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष मनस्वी पाटीदार, महामंत्री रोहित चौधरी, मयूरेश पिंगले एवं मीडिया प्रभारी प्रतीक सिंह बघेल ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय उपस्थित होकर युवाओं का उत्साह वर्धन किया.
कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती, विधायक रमेश मेंदोला, महेंद्र हार्डिया, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता उमेश शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा एवं संभागीय प्रभारी गौरव रणदीवे, भाजपा नगर महामंत्री मुकेश राजावत,उपाध्यक्ष कमल वाघेला ,बबलू शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे.
युवा मोर्चा के नगर उपाध्यक्ष अंकित परमार, राज दिक्षित, सन्नी टुटेजा, निक्की करोसिया, राहुल राणे, गौरव परिहार, महेश बसवाल, नगर मंत्री धीरज ठाकुर व सभी युवा मोर्चा के कार्यकर्ता सम्मिलित हुए.


