- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
दलित वर्ग के अधिकार छीनने भाजपा-संघ कर रहे साजिश: दीपक बावरिया
इंदौर. दलित समाज भावनाओं में बहने वाला समाज है जिसे संघ व भाजपा जैसे संगठनों ने धर्म के नाम पर गुमराह कर अपना राजनैतिक वजूद कायम किया है। संघ और भाजपा बाबा साहब द्वारा भारतीय संविधान में दलितों को दिये संवेैधानिक अधिकारों को छीनने के लिये कटिबद्धता के साथ साजिश कर रही है.
उक्त विचार अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव एवं मध्य प्रदेश के प्रभारी दीपक बावरिया ने अनुसूचित जाति वर्ग के विभिन्न समाजों के सामाजिक प्रतिनिधि मण्डलों की महती बैठक में व्यक्त करते हुये कहा कि, देश की आजादी में दलित समाज का विशेष योगदान रहा है लेकिन आज भी दलित समाज अन्याय, अत्याचार व शोषण शिकार होकर अपना सामाजिक व आर्थिक विकास नहीं कर पायाहै.
श्री बावरिया ने कहा कि, बाबा साहब डॉ.आम्बेडकर ने भारतीय संविधान में दलित समाज को समानता के साथ जीने का संवैधानिक अधिकार दिया है. आज संघ व भाजपा के शासनकाल में भारतीय संविधान खतरे में नजर आ रहा है दलित समाज को सत्ता में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिये संगठित होने की अत्यन्त आवश्यकता है.
बैठक की अध्यक्षता करते हुये म.प्र.अनु.जाति विभाग के प्रदेशाध्यक्ष एवं मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष सुरेन्द्र चौधरी ने कहा कि आज संघ प्रमुख बाबा साहब द्वारा निर्मित भारतीय संविधान में संशोधन कर बदलाव करने की बात कर रहे है लेकिन सत्यता यह है कि भाजपा बाबा साहब के संविधान को बदलकर मनुवादी संविधान देष में लागू करना चाह रही है ऐसी स्थिती में हमे अपनी व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाओं का त्यागकर भारतीय संविधान को बचाने के लिये कटिबद्ध होना होगा।
संविधान बचाने मैदान में उतरना होगा
कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश प्रभारी सिद्धार्थ परमार ने कहा कि,आगामी 28 नवम्बर को मध्य प्रदेश में विधानसभा के चुनाव होने जा रहे है। चुनाव में भ्रष्ट, घोटालेबाज तथा दलितों पर अत्याचार करने वाली भारतीय जनता पार्टी को परास्त करने के लिये दलित समाज को संगठित होकर कांग्रेस के पक्ष में मतदान कराना होगा। उन्होने कहा कि, कांग्रेस ही ऐसा राजनैतिक दल है जिसमें आजादी के पूर्व से लेकर वर्तमान तक दलित समाज के हक व अधिकारों के लिये अनेक योजनाायें बनाकर उन्हें न केवल सुविधाये दी बल्कि उन्हे संवैधानिक अधिकार भी दिये है. परमार ने कहा कि हमें नेताओं की परिक्रमा करने के बजाय मैदान में उतरकर भारतीय संविधान को बचाने के लिये कटिबद्ध होना पड़ेगा.
समाज के प्रतिनिधि को टिक देने की मांग
इस अवसर पर विभाग के कार्यवाहक अध्यक्ष गुरूचरण खरे, प्रदेष संयोजक प्रकाश महावर कोली, प्रदेश संयोजक भूपेन्द्र चौहान, जिलाध्यक्ष पोपसिंह मालवीय, जयराज प्रधान, पूनम वर्मा, दयाल चौहान, आनंद वाघ, जगदीश जाम्बेकर, श्रीमती लता मालवीय आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किये. बैठक का संचालन मध्य प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश समन्वयक नीतेश नरवले ने किया. आभार शहर अध्यक्ष दिलीप सुरागे ने माना. बैठक के पश्चात प्रदेश प्रभारी दीपक बावरियाजी ने कोली/कोरी समाज, वाल्मिक समाज, बलाई समाज, अहिरवार जाटव समाज,बौद्ध समाज, बैरवासमाज सहित अन्य समाज के प्रतिनिधी मण्डलों से पृथक-पृथक मिलकर उनकी भावनाओं से अवगत हुये. इस अवसर पर विभिन्नसमाज के प्रतिनिधियों ने समाज को प्रतिनिधित्व देते हुये समाज के प्रतिनिधी को टिकिट देने की मांग की.


