रैम्प योजना के अंतर्गत सीएफटीआरआई, मैसूर में MSMEs एवं स्टार्टअप्स की तकनीकी एक्सपोज़र विजिट सफलतापूर्वक संपन्न

इंदौर, 19 सितंबर 2026। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय (MoMSME), भारत सरकार की विश्व बैंक द्वारा समर्थित रेज़िंग एंड एक्सेलेरेटिंग एमएसएमई परफॉर्मेंस (RAMP) योजना के अंतर्गत मध्य प्रदेश के मसाला एवं खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र से जुड़े 35 MSME उद्यमियों एवं स्टार्टअप्स प्रतिनिधियों की सीएसआईआर-सेंट्रल फूड टेक्नोलॉजिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट (CFTRI), मैसूर में आयोजित तकनीकी एक्सपोज़र विजिट सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

15 से 19 सितंबर 2026 तक आयोजित इस विजिट का आयोजन मध्य प्रदेश लघु उद्योग निगम (MPLUN) एवं सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग, मध्य प्रदेश शासन (डीओएमएसएमई) द्वारा पीएचडीसीसीआई के माध्यम से किया गया।

विजिट के दौरान प्रतिभागियों को स्पाइस प्रोसेसिंग, वैल्यू एडिशन, क्वालिटी मैनेजमेंट, फूड सेफ्टी, क्वालिटी टेस्टिंग, पैकेजिंग, साइंटिफिक स्टोरेज, शेल्फ-लाइफ मैनेजमेंट एवं नवीन उत्पाद विकास से संबंधित तकनीकों की तकनीकी एवं व्यावहारिक जानकारी दी गई। CFTRI के विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में प्रतिभागियों ने इन प्रक्रियाओं को समझने के साथ-साथ अपने-अपने व्यवसायों में इन्हें लागू करने के व्यावहारिक तरीकों पर भी जानकारी प्राप्त की।

इस विजिट में इंदौर, मंदसौर, नीमच, गुना, कटनी, हरदा, रतलाम, सागर, ग्वालियर, सीहोर, शिवपुरी एवं भोपाल जिलों के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की।

यह पहल प्रदेश के मसाला एवं खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र से जुड़े MSMEs एवं स्टार्टअप्स में तकनीकी उन्नयन, गुणवत्ता सुधार, नवाचार एवं मूल्य संवर्धन को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

Leave a Comment