- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
जरूरतमंद के चेहरे पर मुस्कान लाने से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं
इंदौर. किसी जरूरतमंद के चेहरे पर मुस्कान लाने से बड़ा पुण्य कार्य कुछ और नहीं हो सकता. झुग्गी बस्तियों में रहने वाले बच्चों को छोटी छोटी खुशियां बांट कर उन्हे शिक्षा और स्वास्थ के लिए प्रेरित करना एक अनुकरणीय कदम है. इस तरह के सेवा प्रकल्प निरंतर चलते रहना चाहिए.
ये विचार हैं अग्रवाल समाज केंद्रीय समिति के पूर्व अध्यक्ष किशोर गोयल के, जो उन्होने आज स्नेह नगर अग्रवाल परिवार संघ के तत्वावधान में मां वैष्णोदेवी मंगलश्री पारमार्थिक ट्रस्ट के सौजन्य से अग्रसेन भवन पर आसपास की झुग्गी बस्तियों में रहने वाले जरूरतमंद 200 बच्चों को नए कपड़े, मिठाई एवं आतिशबाजी सहित उनकी जरूरतों का सामान भैंट करते हुए व्यक्त किए.
ट्रस्ट के प्रमुख गोविंद-राजश्री मंगल ने बताया कि इस बार एक हजार बच्चों को सार्थक दीपावली अभियान में शामिल करने का लक्ष्य रखा गया है. इन बच्चों को आगे की पढ़ाई जारी रखने के साथ ही अपने आसपास सफाई रखने का संकल्प भी दिलाया गया.
इस अवसर पर वाहन दुर्घटना में घायल चोईथराम हास्पिटल में उपचार करा रहे मनावर के अतुल अग्रवाल को उनकी सर्जरी के लिए 11 हजार रू. की आर्थिक सहायता भी भैंट की गई. समाजसेवी संजय बांकड़ा, सेवा सुरभि के संयोजक ओमप्रकाश नरेड़ा, राजेश कुंजीलाल गोयल, वासुदेव मूंदड़ा, धर्मेन्द्र कोठारी, संजय मंगल, नंद किशोर अटल एवं गोपाल मंगल विशेष अतिथि थे. संचालन किया रमेश गुप्ता ने और आभार माना सचिव पवन गुप्ता यजमान ने.
बच्चों के लिए रंगोली स्पर्धा
इस अवसर पर बच्चों के लिए रंगोली स्पर्धा का आयोजन भी किया गया. प्रथम स्थान विहा गुप्ता को मिला जबकि दूसरे स्थान पर मिताशी जिंदल रही. संयोजक श्रीमती स्वाति गुप्ता, सरोज अग्रवाल, अनिता मंगल ने बताया कि स्पर्धा में 22 बच्चों ने भाग ले कर शहर, समाज एवं प्रकृति से जुड़ें विषयों पर मनोहारी रंगोली बनाई. निर्णायक श्रीमती रचना गुप्ता एवं प्राची गोयल ने विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया.


