- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
बूथ के कार्यकर्ता ही विधायक है: उषा ठाकुर
भाजपा जिला इंदौर की विधानसभाओं मेंं शुरू हुई जोरदार चुनाव की तैयारी
इंदौर. भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक सोमानी एवं जिला मीडिया प्रभारी मुकेश जरिया ने बताया कि महू विधानसभा में सैकड़ों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में भाजपा केन्द्रीय चुनाव कार्यालय का शुभारंभ हुआ।
सुश्री उषा ठाकुर ने कहा कि मैं पूर्णकालिक कार्यकर्ता हूं आप सब मेरा परिवार है। बूथ के कार्यकर्ता ही विधायक है। इस बार मेरी परीक्षा है और भारतीय संस्कृति के अनुसार भाईदूज की दक्षिणा में आप सब मुझे हर बूथ से जिता देना। क्योंकि मेरे सबसे परिवारिक रिश्ते है राजनैतिक रिश्ते नहीं।
कल नामाकंन पत्र जमा करने में आप लोगों ने मुझे ऐतिहासिक समर्थन दिया उसके लिये मैं आपका हृदय से आभार व्यक्त करती हूं। संगठन के साधना व समर्पण की वजह से ही हमारा संगठन आज विश्व का सबसे बड़ा संगठन है। इसी अनुसार टिकट वितरण में मेरे जैसे केडर में सैकड़ां कार्यकर्ता है उसके पश्चात भी मुझे चुना गया मैं संगठन को धन्यवाद देती हूंं।
हमें केन्द्र और राज्य सरकार की सैकड़ों जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी मतदाताओं को देना है और हमारी सरकार द्वारा जिन हितग्राहियों को इन योजनाओं का लाभ मिला है उन्हें याद दिलाना है। मेरा कोई बिजनेस नहीं ना ही मैं कोई काम करती हूं।
सेवा समर्पण यही मेरा धैय है मैं विद्यालय का संचालन करती हूं जिसमें अभी तक 13 डॉक्टर व 17 इंजीनियर बने है। राजनीति सेवा का सशक्त माध्यम है और अंत में कहा कि यदि हम तन, मन, धन से समर्पण भाव से चुनाव के इस पुनित कार्य में लग जाते है तो हमें प्रचण्ड बहुमत से जीतने से कोई रोक नहीं सकता।
चुनाव कार्यालय के शुभारंभ अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता राधेश्याम यादव, कविता पाटीदार, कंचनसिंह चौहान, विधानसभा चुनाव प्रभारी शेखर बुंदेला ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर रामकिशोर किशोर शुक्ला, सुभाष महोदय, भारती पाटीदार, श्रवणसिंह चावड़ा, आरती शर्मा, मुकेश जरिया, बी.के कौशल, रचना विजयवर्गीय, लीला पाटीदार, सहित भाजपा के मंडल अध्यक्ष, महामंत्री वरिष्ठ भाजपा नेता कार्यकर्ता उपस्थित थे।
महू विधानसभा में कल सुबह 9 बजे ग्राम मलेण्डी से जनसंपर्क की शुरूआत होगी और बड़िया, पिपल्या, मांगलिया, बड़ीजाम, चोरलडेम, बसी पीपरी, बड़गोदा, कैलोद, बैरछा पर से जनसंपर्क का समापन होगा। सेक्टर के कार्यकर्ताओं के साथ सुश्री उषा ठाकुर करेंगी।
सांवेर विधानसभा में चुनाव प्रबंधन विषय पर वृहद बैठक का आयोजन प्रकाश सोनकर मंडल कार्यालय पर किया गया, जिसमेंं चुनाव में चुनाव प्रचार प्रबंधन आदि महत्वपूर्ण विषयों पर सबके सुझाव लेकर चुनाव को भारी बहुमत से जीताने के लिये सभी कार्यकर्ताओं ने संकल्प लेकर अपने-अपने दायित्वों के अनुसार अपना-अपना काम पूरे निष्ठा व ईमानदारी से करने के लिये संकल्प लिया।
इस अवसर पर देवराजसिंह परिहार, विनोद चंदानी, सुभाष चौधरी, चुनाव कार्यालय प्रभारी योगेन्द्र शर्मा, रंजनसिंह चौहान, सुरेश पंवार, भगवान परमार, कुलवंतसिंह गांधी, गजानंदजी, संदीप चंगेड़िया, महेश भदौरिया, महेश गेहलोद, छोगालाल सोलंकी, फिरोज पटेल, प्रभाकर पाटिल, नितीन पटेल, विधानसभा मीडिया प्रभारी अनिल पटेल सहित सभी कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित थे।
देपालपुर विधानसभा में जनसंपर्क के दौरान ग्राम उजालिया में विधायक प्रत्याशी श्री मनेज पटेल के समर्थन में कांग्रेस के बूथ सचिव भारत कुमावत कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा की रीति-नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हुए।


