- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
सरकार की योजनाओं और विकास कार्य लेकर जनता के बीच जायेगे तो गर्व महसूस होगा-मोघे जी
विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 1 के मुख्य चुनाव कार्यालय का उदघाटन सम्पन्न
आज शाम मोदी जी की नसिया में लोकसभा अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा महाजन, श्री कृष्णमुरारी मोघे, संभागीय संगठन मंत्री जयपालसिंह चावड़ा, नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा, भाजपा के प्रत्याशी सुदर्शन गुप्ता, महामंत्री श्री घनश्याम शेर, मुकेश राजावत, संभागीय मीडिया प्रभारी श्री आलोक दुबे, गोलू शुक्ला की उपस्थिति में विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 1 के चुनाव कार्यालय का भारत माता, डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी, प. दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारंभ किया।

श्री कृष्णमुरारी मोघे ने कहा कि आज चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया है। जो कार्य का आलय होता है, कार्यकर्ता यहाँ आकर दिन भर अपने काम की रिपोर्टिंग करे तब कार्यालय का उपयोग सही तरीके से होगा। हमारी सरकार ने 155 से अधिक योजनाएं बनाई है, हमारे पास इतनी योजनाएं, इतने विकास कार्य है, जिन्हें हम जनता के बीच लेकर जायेगे तो हमे गर्व महसूस होगा कि हम भाजपा के कार्यकर्ता है।
विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 1 में बहुत सारे विकास कार्य हुए है, बहुत पिछड़ा क्षेत्र हुआ करता था, लेकिन सुदर्शन गुप्ता ने कार्यकर्ताओं के माध्यम से विकास को आपके द्वार तक पहुँचाया, हमें केंद्र सरकार और मोदी सरकार के विकास कार्य और विधायक सुदर्शन गुप्ता के कार्य जनता तक पहुँचाना है।
नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा ने कहा कि विधानसभा का शक्ति केंद्र मोदी जी की धर्मशाला रहेगी, सारी कार्ययोजना एवं रूपरेखा यही तैयार होगी। कार्यकर्ता 28 तारीख तक बूथ को ध्यान में रखे, वोट वो दिलाता है जो बुथ पर रहता है, बूथ कर कार्य करता है। हमे बूथ पर जागृत होकर कार्य करना है, तभी बूथ की जीत चुनाव की जीत बनेगी, तभी 200 पार का संकल्प पूरा होगा।
बुथ के सेनापति के रूप में आप खड़े हो गए तो बुथ पर जीत होगी, यदि सीमा पर सैनिक या सेनापति सो जाएगा तो घुसपैठ हो जाती है, वैसे ही यदि बूथ पर कार्यकर्ता जागृत नहीं है तो हमारे बूथ में भी घुसपैठ हो जाएगी। इसलिए हमें 28 तारीख तक बूथ पर कमर कस के खड़े रहना है।
विधायक सुदर्शन गुप्ता ने कहा जब हमने चुनाव लड़ा तब यह क्षेत्र पिछड़े क्षेत्रो में गिना जाता था, अवैध बस्तियों के जाल बिछा हुआ था, गुंडागर्दी चरम पर थी, अवैध शराब जगह जगह बिकती थी, हमने इन सब कार्यों पर जनता की जागरूकता के साथ रोक लगाने का प्रयास किया है। हमने सरकार के माध्यम से , सांसद निधि, विधायक निधि, और नगर निगम के माध्यम से विकास को जनता के द्वार तक पहुँचाने का काम किया हैं ।
भाजपा के संभागीय मीडिया प्रभारी आलोक दुबे, नगर उपाध्यक्ष जयदीप जैन, कमल वाघेला, गोलू शुक्ला, दिनेश शर्मा आदि ने भी संबोधित किया।
संचालन मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा ने किया एवं आभार विजय बिंजवा ने किया।
इस अवसर पर उमाशशि शर्मा, अश्विनी शुक्ला, संतोष गौर, मनोज मिश्रा, दीपक जैन टीनू, राजेश चौहान, नीता शर्मा, धीरज ठाकुर सहित सभी पार्षद उपस्थित थे।


