- मेकअप, स्किन और नेल आर्टिस्ट्स ने दिखाया हुनर, सस्टेनेबिलिटी फैशन शो रहा आकर्षण
- Triptii Dimri, Priyanka Chopra to Pooja Hegde: Promising Actresses Whose Upcoming Films We Can’t Wait to Watch
- Pooja Hegde Onboarded Jana Nayagan Because It’s Thalapathy Vijay’s Last Theatrical Release - Sources
- आईवीएफ को लेकर झिझक छोड़ें, सही समय पर इलाज से माता-पिता बनने का सपना हो सकता है पूरा: डॉ. पायल जैसवाल
- Badlapur, October to Border 2: 7 Films that Highlight Varun Dhawan’s Range as a Dynamic Actor
ट्री लाइटिंग के साथ इंदौर मैरियट होटल ने की क्रिसमस सेलिब्रेशन की शुरुआत
इंदौर मैरियट होटल ने अपने मेहमानों और सहयोगियों द्वारा डोनेट की गई किताबों का उपयोग करके क्रिसमस ट्री बनाया।
इंदौर. उत्सव के इस मौसम में क्रिसमस को लेकर शहर में काफी रौनक है और इस त्योहार को खास बनाने की तैयारी शहर में जोर-शोर से चल रही है.
इस उत्सव के महीने में क्रिसमससेलिब्रेशन की शुरुआत करते हुए 2 दिसंबर 2018 की शाम को इंदौर मैरियट होटल में आकर्षक क्रिसमस लाइटिंग की गई।
इस खास मौके पर इंदौर मैरियट होटल के सबसे महत्वपूर्ण मेहमान यानी बच्चोंने फीता काटकर इस लाइटिंग का शुभारंभ किया।
इस दौरान होटल के जनरल मैनेजर भी बच्चो के साथ मौजूद थे।
क्रिसमस की इस खास सजावट के साथ इंदौर मैरियट होटल की लॉबी को बहुत ही सुंदर सजाया गया जिसमें क्रिसमस के प्रतीक यानी क्रिसमस ट्री और उसके आसपास रखे गिफ्ट मैरियट की विशेषताओंको और बढ़ा रहे थे। लाइटिंग के अलावा इंदौर मैरियट होटल में पारंपरिक सजावट का हिस्सा रहे ‘जिंजरब्रेड हाउस’ को भी बनाया गया।
क्लासिक क्रिसमस सजावट के लिए जिंजरब्रेड हाउस को शक्कर औरजिंजरब्रेड के आटे से बनाया जाता है। इसकी खूबसूरती को और बढाती है इस पर लगने वाली आइसिंग। इससे ऐसा प्रतीत होता है मानो घर किसी बर्फ की परत से ढका हुआ हो। होटल का वातावरण सांताविलेज की तरह लग रहा था।
सांता क्लॉज के बिना क्रिसमस मनाना नामुमकिन ही है। क्रिसमस लाइटिंग के दिन होने वाले ख़ास आयोजन में सांता क्लॉज ने बच्चों को तोहफे देकर खुशियां बांटी।
इंदौर मैरियट होटल अपने मेहमानों की उत्तम अतिथि सेवा करने के साथ-साथ अपने समाज की सेवा करने के सिद्धांतो के लिए जाना जाता है। इन्ही सिद्धांतो को ध्यान में रखते हुए इस साल क्रिसमस केमौके पर इंदौर मेरियट होटल ने अपने मेहमानों और सहयोगियों द्वारा डोनेट की गई किताबों का उपयोग करके क्रिसमस ट्री बनाया। महीने के अंत में, इन किताबों को क्रिएट स्टोरीज सोशल वेलफेयरसोसायटी नामक एनजीओ में दिया जाएगा।
इस अवसर पर इंदौर मैरियट होटल के जनरल मैनेजर श्री देवेश रावत ने कहा– “पिछले साल की तरह इस बार भी इंदौर मैरियट होटल में सांता क्लॉज के आगमन और सजावट के साथ क्रिसमस कास्वागत किया है। इस बार का आयोजन बेहद खास है। इंदौर मैरियट होटल ने इस वर्ष एनजीओ के बच्चो को आमंत्रित किया है। हमे उम्मीद है कि इंदौर मैरियट होटल की यह कोशिश इन बच्चों केक्रिसमस को यादगार बना देगी।’”
यहां मल्ड वाइन, एप्पल सिडार के साथ प्लम केक स्टोलेन समेत क्रिसमस पर बनाए जाने वाले कई व्यंजन थे। इसके अलावा कुकीज, चॉकलेट और खरीदने के लिए कई ऐसी चीजें मौजूद थी जिसनेमेहमानों के लिए क्रिसमस को यादगार बना दिया। इस साल क्रिसमस को और विशेष बनाने के लिए किड्स ज़ोन बनाया गया जिसमें कैरोल सिंगिंग हो रही थी। साथ ही ग्रांड बॉल रूम में बच्चों के लिए एकजिंजरब्रेड हाउस बनाने की एक्टिविटी भी थी।


