- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
बुजुर्गों के अनुभव और युवाओं की ऊर्जा से ही आगे बढ़ता है कोई भी समाज
कालानी नगर अग्रवाल समाज के मिलन समारोह में हुई अनेक प्रतिभाएं सम्मानित
इंदौर. कोई भी समाज बुजुर्गो के अनुभव एवं तरूणाई की ऊर्जा से ही आगे बढ़ सकता है। अग्रवाल समाज पर लक्ष्मी एवं सरस्वती, दोनो की ही कृपा बनी हुई है। प्रसन्नता की बात है कि समाज में प्रतिभाओं की संख्या निरंतर बढ़ रही है। कालानी नगर अग्रवाल समाज ने बहुत कम समय में अपने सेवा कार्यों एवं संगठन शक्ति से अपनी पहचान बनाई है। इस तरह के सम्मान समारोह निरंतर होते रहना चाहिए।
ये विचार हैं अतिथियों के, जो उन्होंने कालानी नगर अग्रवाल समाज के बड़ा गणपति पीलियाखाला स्थित हंसदास मठ पर आयोजित 24 वें वार्षिक मिलन समारोह में व्यक्त किए। प्रारंभ में संगठन के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, बाबूलाल अग्रवाल, एसएन गर्ग, कैलाश गोयल, एनके ऐरन एवं अनुग्रह अग्रवाल सहित अनेक पदाधिकारियों ने अतिथियों का स्वागत किया।
महाराजा अग्रसेन के चित्रपूजन के साथ इस कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। प्रथम चरण में बच्चों, बालिकाओं एवं महिलाओं के लिए फैंसी ड्रेस, डांस, नेलआर्ट, कोठी सजाओं, चांस पे डांस, कपल गेम्स, फेशन शो एवं तंबोला जैसे आयोजन संपन्न हुए।
संध्या को समाजसेवी विनोद अग्रवाल, प्रेमचंद गोयल, विष्णु बिंदल, किशोर गोयल, अरविंद बागड़ी, संजय बांकड़ा, गोविंद सिंघल, संतोष गोयल, टीकमचंद गर्ग, राजेश बंसल पंप, जगदीश बाबाश्री एवं गिरधारीलाल गर्ग के आतिथ्य में स्व. बिहारीलाल अग्रवाल की स्मृति में श्रीकृष्ण नगर के बाबूलाल अग्रवाल, सुखदेव नगर के नर्मदा प्रसाद गोयल, कालानी नगर के लक्ष्मीकांत अग्रवाल, नरेंद्र कुमार ऐरन, बीएल अग्रवाल, राधेश्याम अग्रवाल, मनोहर मंगल, रामगोपाल अग्रवाल, कान्यकुब्ज नगर के मदनलाल अग्रवाल, तिरूपति नगर के हरिनारायण अग्रवाल, कान्यकुब्ज नगर के प्रेम बंसल, व्यंकटेश नगर के रामेश्वर अग्रवाल, द्वारकाधीश कालोनी के रामभरोसे अग्रवाल सहित तेरह बुजुर्गों का सम्मान किया गया।
इसके पूर्व स्व. फूलचंद अग्रवाल की स्मृति में विभिन्न कक्षाओं में प्रावीण्यता प्राप्त करने वाले मेधावी छात्रों का सम्मान भी किया गया। मेधावी छात्रों में सीए की परीक्षा में चयनित अंशिता अग्रवाल एवं सौरभ अग्रवाल, बीएड के लिए चयनित स्वाति अग्रवाल एवं विवेक अग्रवाल तथा अन्य कक्षाओं में प्रावीण्यता प्राप्त करते वाली प्रतिभाओं का सम्मान श्रीमती अंजलि संजय शुक्ला, अजय अग्रवाल एवं अन्य अतिथियों ने किया। सांस्कृतिक स्पर्धाओं के विजेताओं को सराफा के अजय गर्ग के सौजन्य से पुरस्कृत किया गया। संचालन सपना अग्रवाल एवं विवेक अग्रवाल ने किया और आभार माना अध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने। कार्यक्रम में क्षेत्र की 30 कालोनियों के समाजबंधु बड़ी संख्या में उपस्थित थे।


