- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
ब्राम्हण परिचय सम्मेलन में मातृ शक्ति ने बनाया विश्व कीर्तिमान
खालसा स्टेडियम पर जुटा 30 हजार ब्राम्हणों का मेला
इंदौर। राजमोहल्ला स्थित खालसा स्टेडियम पर चल रहे सर्व ब्राह्मण समाज के अ.भा. परिचय सम्मेलन में आज समापन दिवस पर अनेक कीर्तिमान बने। वल्र्ड बुक आफ रिकाड्र्स ने इस सम्मेलन को मातृशक्ति की ओर से 30 हजार समाज बंधुओं की मौजूदगी में 3500 से अधिक विवाह योग्य प्रत्याशियों के लिए सार्थक और अनूठा प्रयास घोषित करते हुए विश्व कीर्तिमान मंे शामिल कर आयोजक आद्य गौड़ ब्राम्हण न्यास इंदौर के नाम इस आशय का प्रशस्ति एवं प्रमाण पत्र भी भेंट किया।
न्यास के संरक्षक विधायक पं. रमेश मेंदोला एवं अध्यक्ष पं. दिनेश शर्मा ने इसका श्रेय संगठन के मातृ शक्ति प्रकोष्ठ को देते हुए दोनों दिन उनके द्वारा संभाली गई व्यवस्थाओं की खुले मन से प्रशंसा की। सम्मेलन में सांझ ढलते-ढलते 364 से अधिक रिश्ते तय हुए, इनमें से 75 का युगलों का सम्मान किया गया, जबकि 500 से अधिक पर मंत्रणा का दौर भी शुरू हो गया।
न्यास के अध्यक्ष पं. दिनेश शर्मा एवं महामंत्री पं. सुरेश काका ने बताया कि सुबह 10 बजे से परिचय का दौर शुरू हो गया था। देश के लगभग सभी राज्यों और विदेशों से भी वहां कार्यरत प्रत्याशी इस सम्मेलन में आए। आज भी सम्मेलन की बागडोर सुबह से देर शाम तक मातृशक्ति ने ही बखूबी संभाली। सुबह भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण के साथ परिचय का दौर शुरू हुआ जो देर शाम तक निर्बाध चलता रहा।
अतिथि के रूप में विधायक पं. रमेश मेंदोला, समाजसेवी पं. हृदयेश दीक्षित, वल्र्ड बुक आफ लंदन के प्रेसीडेंट, संतोष शुक्ला, राधेश्याम शर्मा गुरूजी, वैद्य चंडीप्रसाद सहित शहर के विभिन्न धार्मिक, सामजिक एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित थे। अतिथियों का स्वागत मातृ शक्ति प्रकोष्ठ की अध्यक्ष श्रीमती चंद्रकला पुरोहित, कार्यवाहक अध्यक्ष भारती शर्मा, सह संरक्षक सरस्वती शर्मा, साधना शर्मा, अर्चना देवी प्रसाद शर्मा, अर्चना राजेन्द्र शर्मा, स्वाति भार्गव, शक्ति पुरोहित, अनिता भंडारी, रश्मि शर्मा, महामंत्री मंजू मारवाल, समन्वयक एवं प्रवक्ता पिंकी शर्मा, कोषाध्यक्ष गीता व्यास, राखी शुक्ला, प्रमिला शर्मा, लक्ष्मी शशि शर्मा, रूपाली शर्मा, सुमित्रा शर्मा, पूनम शर्मा, कीर्ति जोशी, मंजूलता शर्मा एवं संगीता जोशी आदि ने किया।
संध्या को वल्र्ड बुक आॅफ रिकार्डस की ओर विश्व कीर्तिमान का प्रमाण पत्र आयोजकों को भेंट किया गया तो खचाखच भरा स्टेडियम जय परशुराम के उद्घोष एवं ब्राम्हण एकता जिंदाबाद से गूंज उठा। स्टेडियम पर दोपहर से शाम तक पैर रखने की जगह भी बमुश्किल मिल पा रही थी। परिचय सम्मेलन में धड़ाधड़ होने लगे रिश्ते तय – सर्व ब्राम्हण समाज के इस वृहद परिचय सम्मेलन में आज अनेक कीर्तिमान बने।
सुबह सत्र शुरू होते ही पांच रिश्ते तय होने की सूचना आई। इसके बाद तो दोपहर 2 बजे के पूर्व ही 20 अन्य युगल भी नया जीवन शुरू करने के लिए मंच पर आ पहुंचे तो स्टेडियम में मौजूद हजारों स्वजनों ने करतल ध्वनि और जय परशुराम के उद्घोष से उनका स्वागत किया। शाम तक यह सिलसिला चलता रहा। सम्मेलन में तय हुए रिश्तों का कुल आंकड़ा 364 तक पहंुच गया, जबकि 500 से अधिक रिश्तों पर मंत्रणा का दौर जारी है।
रिश्ते तय कराने में मातृ शक्ति प्रकोष्ठ की श्रीमती पिंकी शर्मा, गीता व्यास के साथ पं. लक्ष्मण शर्मा, पं. महेश शर्मा, पं. अमित नायक, पं. मनोज शर्मा आदि का उल्लेखनीय सहयोग रहा। परिचय सत्र के मंच का संचालन पिंकी शर्मा, स्वाति शर्मा, रूपाली शर्मा आदि ने किया। सम्मेलन की व्यवस्थाओं की प्रशंसा – सभी मेहमानों ने परिचय सम्मेलन की व्यवस्थाओं की खुले मंच से प्रशंसा की। शहर में होने वाले विभिन्न समाजों के परिचय सम्मेलनों में अब तक का सबसे बड़ा सम्मेलन बताते हुए सभी अतिथियों ने न्यास के पदाधिकारियों एवं मातृशक्ति प्रकोष्ठ की पूरी टीम का सम्मान भी किया और अगले सम्मेलन के लिए अपनी ओर से हरसंभव सहयोग का संकल्प भी व्यक्त किया।
सम्मेलन स्थल पर भोजन, स्वल्पाहार, चाय, कम्प्यूटर से कुंडली मिलान, परिचय दर्पण पत्रिका के वितरण से लगाकर स्टेडियम की बैठक और मंच व्यवस्था को भी सभी मेहमानों ने सराहा। अध्यक्ष पं. दिनेश शर्मा ने अंत में इसका श्रेय अपनी पूरी टीम एवं मातृ शक्ति प्रकोष्ठ को देते हुए आभार माना। संलग्र चित्र – खालसा स्टेडियम में आद्य गौड़ ब्राम्हण सेवा न्यास के परिचय सम्मेलन का शुभारंभ करते महिलाएं। दूसरे चित्र में वल्र्ड बुक आफ रिकार्ड्स के चेयरमेन पं. संतोष शुक्ला, न्यास के संरक्षक रमेश मेंदोला, अध्यक्ष पं. दिनेश शर्मा एवं मातृशक्ति प्रकोष्ठ की बहनों को विश्व कीर्तिमान का प्रमाण पत्र भेंट करते हुए।


