- Gen Z को Great Generation बनाने के लिए नशामुक्त जीवन जरूरी : डॉ. ए.के. द्विवेदी
- LPU's Future-Ready B.Tech Ecosystem Powers Record Placements with Industry-Ready Talent
- ग्रीनप्लाई ने लॉन्च की टर्मीवैक्स - प्लाईवुड के लिए भारत की पहली एंटी-टर्माइट वैक्सीनेटेड तकनीक
- Greenply Launches Termivax, India's First Anti-Termite Vaccinated Technology in Plywood
- Varun Sood Backs Best Friend Harman Singha Ahead of The Traitors Season 2: You've got this! Go kill it, Harman!
जैन संत नवरत्न सागर की स्मृति में भारत सरकार द्वारा डाक टिकट जारी
इंदौर। भारत भूषण,मालवा रत्न प.पू. आचार्य गुरूदेव नवरत्न सागर सूरीश्वर म.सा. के 76 वें जन्म जयंती महोत्सव के उपलक्ष्य में भारत सरकार ने डाक टिकट जारी किया है।
मालवांचल के किसी जैन संत की पुण्य स्मृति में डाक टिकट जारी करने का संभवतः यह पहला मौका था। पांच रू. मूल्य के इस डाक टिकट पर आचार्यश्री के चित्र को प्रकाशित किया गया है।
नवरत्न परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रीतेश ओस्तवाल एवं प्रमुख संयोजक ललित सी. जैन ने बाताया कि गुरूदेव की जन्म स्थली पेटलावद में आयोजित समारोह में आचार्य भगवंत विश्वरत्न सागर सूरीश्वर म.सा. की पावन निश्रा में इस डाक टिकट का विमोचन किया गया।
इस मौके पर पांच हजार से अधिक समाज बंधु उपस्थित थे, जिन्होने हर्ष ध्वनि एवं जयघोष के बीच अपनी प्रसन्नता का इजहार किया।


