- Shakti Pumps Showcases Integrated Solar Portfolio and Signs MoU with International Solar Alliance at Bharat Renewable Energy Summit & Expo 2026
- लेनोवो ने अमर बाबू को बनाया मोटोरोला मोबिलिटी का नया प्रेसिडेंट
- Shiamak Davar, Hans Zimmer to Nitesh Tiwari: Ramayana Brings the Brilliance of Cinematic Maestros
- “I feel really quite lucky to be there”: Saif Ali Khan on family, fatherhood and the joy of having everyone under one roof
- रामायण के प्रीमियर पर शीना चौहान ने नितेश तिवारी द्वारा सीता के नए रूप की कल्पना और महाकाव्य की महिला पात्रों के सशक्त चित्रण की सराहना की।
कांग्रेस प्रत्याशी संघवी ने माँ अहिल्या की प्रतिमा को नमन करने के बाद भरा नामांकन
जन सैलाब के साथ जाकर भरा नामांकन
इंदौर। इंदौर संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी पंकज संघवी ने आज जन सैलाब के साथ पैदल जा कर अपना नामांकन दाखिल किया। राजवाड़ा पर माँ अहिल्या की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के साथ यह पैदल मार्च शुरू हुआ। इस मौके पर इंदौर शहर और ग्रामीण क्षेत्र से हजारों की संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे। इन कांग्रेस जनों में जोरदार जोश नजर आ रहा था।
कांग्रेस प्रत्याशी पंकज संघवी ने आज सोमवार को शुभ मुहूर्त में प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री सज्जन सिंह वर्मा उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी एवं स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट के साथ जाकर कलेक्टर कार्यालय में अपना नामांकन पत्र जमा किया।

नामांकन दाखिल करने के पूर्व सभी मंत्री एवं संघवी राजवाड़ा पर पहुंचे। जहां की हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे। इन कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में इंदौर की आराध्य देवी मां की प्रतिमा को नमन करने के उपरांत कांग्रेस जनों का काफिला कलेक्टर कार्यालय के लिए रवाना हुआ।
इंदौर शहर कांग्रेस के अध्यक्ष प्रमोद टंडन कार्यवाहक अध्यक्ष विनय बाकलीवाल जिला कांग्रेस के अध्यक्ष सदाशिव यादव कार्यवाहक अध्यक्ष सोहराब पटेल एवं मोती सिंह पटेल के द्वारा किए गए प्रयासों के परिणाम स्वरूप शहर एवं जिले से हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता सुबह से ही राजवाड़ा पहुंचना शुरू हो गए थे।
इस नामांकन रैली को प्रभावी बनाने के लिए रविवार को कांग्रेस द्वारा इंदौर शहर के सभी 85 वार्ड में बैठक रखी गई थी। इसके साथ ही कांग्रेस के मातहत संगठन युवक कांग्रेस भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन कांग्रेस सेवादल महिला कांग्रेस आदि भी पूरी ताकत से नामांकन रैली को सफल बनाने के लिए लगे हुए थे। विधायक संजय शुक्ला, विशाल पटेल के नेतृत्व में हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं का समूह राजवाड़ा पहुंचा।
सभी वार्डों की आयोजित की गई बैठक
इस अवसर पर पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल, अश्विन जोशी, गोलू अग्निहोत्री, अर्चना जायसवाल, सच सलूजा, सदाशिव यादव, मोहन सेंगर, चिंटू चौकसे, देवेन्द्र सिंह यादव, सुरजीत सिंह चड्डा, मोतीसिंह पटेल, सत्यनारायण सलवाडिया, सुरेश मिंडा, विपिन खुजनेरी, रघु परमार, अमन बजाज, राजेश चौकसे, पिंटू जोशी, शशि यादव, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे ।
शहर कांग्रेस कमेटी के अनुसार इस बार बदलाव का दौर है और प्रदेश में कमलनाथ सरकार होेने के चलते कांग्रेसियों में अपार उत्साह और जोश रहा । शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद टंडन ने बताया कि नामांकन पत्र दाखिल करने को लेकर सभी कांग्रेसियों ने वार्ड स्तर पर तैयारियां की । सभी वार्डों में बैठकें आयोजित की गई। जिसका मकसद 29 अप्रैल को राजबाड़ा से निकलने वाली नामांकन रैली में हजारों की तादाद में कांग्रेसीजन का शामिल होना सुनिश्चित करना था।
कार्यकारी अध्यक्ष विनय बाकलीवाल ने बताया कि कांग्रेस प्रत्याशी पंकज संघवी ने अपना नामांकन 2 बार दाखिल किया । राजबाड़ा पर कांग्रेसियों का जुटना सुबह 9 बजे से ही शुरू हो गया था। अलग-अलग विधानसभाओं से वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अपने कार्यकर्ताओं के साथ अपने-अपने वाहनों से राजबाड़ा पर आए ।विधानसभा चुनाव के बाद सोमवार को पुन: राजबाड़ा पर कांग्रेस के झंडे-बैनर और बड़े नेताओं के पोस्टर देखने को मिले।
नामांकन रैली को लेकर कांग्रेसियों में इस कदर उत्साह रहा कि उन्होंने एक दिन पहले ही अपनी तैयारियां पूरी कर ली थी। इसके बाद गाजे-बाजे के साथ राजबाड़ा से वाहनों का काफिला निकला। शहर कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन में भी सोमवार को एक अलग ही नजारा देखने को मिला। नामांकन रैली में शहर कांग्रेस , युवक कांग्रेस, महिला कांग्रेस, राजीव विकास केंद्र, भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन, किसान कांग्रेस, सेवा दल, आईटी प्रकोष्ठ सहित सभी प्रकोष्ठों के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए।
नामांकन रैली को अभूतपूर्व बनाने और रास्तेभर उसका स्वागत करने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओ में बेताबी देखी गई। रवि वर्मा ने बताया कि संघवी विभिन्न सामाजिक संगठनों के नेताओं से मिलकर कांग्रेस के पक्ष में वोट देने की अपील कर रहे है।
संघवी के नामांकन रैली मे सिंधी समाज ने लिया बढ़ चढ़ कर हिस्सा
कांग्रेस प्रत्याशी पंकज संघवी के नामांकन रैली में इंदौर के सिंधी समाज ने भी समर्थन दिया और बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। नामांकन रैली में बड़ी तादाद में सिंधी समाज के लोग गले में भगवान् झूलेलाल के फोटो की पट्टी पहने चल रहे थे और राहुल गांधी जिंदाबाद सोनिया गांधी जिंदाबाद हमारा नेता कैसा हो पंकज संघवी जैसा हो बटन दबेगा शान से पंजे के निशान पे के नारे लगा रहे थे।
रैली में प्रमुख रूप से सिंधी समाज के वरिष्ठ समाज सेवी वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ईश्वर झामनानी, कांग्रेस नेता गोपाल कोडवानी, दीपक खत्री, मनीष, प्रकाश राजदेव, रिझवानी, मुकेश सुखरानी, अजय सीतलानी, संजय बांगेजा, संजय सीतलानी, बलराम बालचंदानी, मनोज हिरानी, राहुल तलरेजा, अशोक वाधवानी, उमेश नागपाल, प्रदीप लालवानी,जीतू झामानी, लालमणी नंदवानी, राजू मोटवानी, संजय वाधवानी, गोपाल बुलानी, हितेश दियालानी, मनोज खुबानी, गुलशन मूलचंदानी, शेरू सचदेव, गोपाल गिदवानी, सोनू होतवानी, तुषार शादीजा, रोहित मखवानी प्रमुख रूप से उपस्थित थे।


