- Shakti Pumps Showcases Integrated Solar Portfolio and Signs MoU with International Solar Alliance at Bharat Renewable Energy Summit & Expo 2026
- लेनोवो ने अमर बाबू को बनाया मोटोरोला मोबिलिटी का नया प्रेसिडेंट
- Shiamak Davar, Hans Zimmer to Nitesh Tiwari: Ramayana Brings the Brilliance of Cinematic Maestros
- “I feel really quite lucky to be there”: Saif Ali Khan on family, fatherhood and the joy of having everyone under one roof
- रामायण के प्रीमियर पर शीना चौहान ने नितेश तिवारी द्वारा सीता के नए रूप की कल्पना और महाकाव्य की महिला पात्रों के सशक्त चित्रण की सराहना की।
धन प्राप्ति के कुछ शुद्ध सात्विक तन्त्र शास्त्रीय उपाय
डॉ श्रद्धा सोनी
वैदिक ज्योतिषाचार्य
हमारे जीवन में धन अति आवश्यक होता है। धन न हो तो व्यक्ति के जीवन में कोई ख़ुशी हो सब बेकार सी ही लगती है और यदि धन है तो हर दिन एक नई खुशी होती है। अनेक धर्म ग्रंथों में भी धन के महत्व का वर्णन किया गया है। तंत्र शास्त्र के अंतर्गत कई ऐसे उपाय बताए गए हैं जिन्हें करने से धन की इक्षा पूरी हो जाती है और जीवन में फिर कभी धन की कमी नहीं होती।
ऐसे ही कुछ उपाय नीचे अंकित किये हैं।
उपाय
1- शनिवार के दिन पीपल का एक पत्ता तोड़कर उसे गंगाजल से धोकर उसके ऊपर हल्दी तथा दही के घोल से अपने दाएं हाथ की अनामिका अंगुली से ह्रीं लिखें। इसके बाद इस पत्ते को धूप-दीप दिखाकर अपने बटुए में रखे लें। प्रत्येक शनिवार को पूजा के साथ वह पत्ता बदलते रहें। यह उपाय करने से आपका बटुआ कभी धन से खाली नहीं होगा। पुराना पत्ता किसी पवित्र स्थान पर ही रखें।
2- काली मिर्च के 5 दाने अपने सिर पर से 7 बार उतारकर 4 दाने चारों दिशाओं में फेंक दें तथा पांचवें दाने को आकाश की ओर उछाल दें। इस उपाय को करने से आकस्मिक धन लाभ होता है।
3- अचानक धन प्राप्ति के लिए सोमवार के दिन श्मशान में स्थित महादेव मंदिर जाकर दूध में शुद्ध शहद मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करें।
4- अगर धन नहीं जुड़ पा रहा हो तो तिजोरी में लाल वस्त्र बिछाएं।
5- तिजोरी में लाल और काली गुंजा के बीज रखने से भी धन की प्राप्ति होती है।
6- जिस घर में प्रतिदिन श्रीसूक्त का पाठ होता है, वहां लक्ष्मी अवश्य निवास करती हैं।
7- सुबह सभी आवश्यक कार्यों से निवृत्त होकर लाल रेशमी कपड़ा लें। अब उस लाल कपड़े में चावल के 21 दानें रखें। ध्यान रहें चावल के सभी 21 दानें पूरी तरह से अखंडित होना चाहिए यानि कोई टूटा हुआ दान न रखें। उन दानों को कपड़े में बांध लें। इसके बाद धन की देवी माता लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजन करें। पूजा में यह लाल कपड़े में बंधे चावल भी रखें। पूजन के बाद यह लाल कपड़े में बंधे चावल अपने पर्स में छुपाकर रख लें।ऐसा करने पर कुछ ही समय में धन संबंधी परेशानियां दूर होने लगेंगी। ध्यान रखें कि पर्स में किसी भी प्रकार की अधार्मिक वस्तु कतई न रखें। इसके अलावा पर्स में चाबियां नहीं रखनी चाहिए।
8- सिक्के और नोट अलग-अलग व्यस्थित ढंग से रखे होने चाहिए। किसी भी प्रकार की अनावश्यक वस्तु पर्स में न रखें। इन बातों के साथ ही व्यक्ति को स्वयं के स्तर भी धन प्राप्ति के लिए पूरे प्रयास करने चाहिए।
9- राई से करें दरिद्रता निवारण- पैसों का कोइ जुगाड़ न बन रहा हो तथा घर में दरिद्रता का वाश हो तो यह उपाय करें एक पानी भरे घड़े में राई के पत्ते डालकर इस जल को अभिमंत्रित करके जिस भी किसी व्यक्ति को स्नान कराया जाएगा उसकी दरिद्रता और रोग नष्ट हो जाते हैं।
10- धन का सुख पाने के लिए किसी भी सप्ताह के रविवार को एक गिलास दूध का तांत्रिक उपाय करेंगे तो आप धन का सुख प्राप्त करने लगेंगे। यह तांत्रिक उपाय करने के लिए आपको रविवार की रात को सोते समय 1 गिलास में दूध भरकर अपने सिर के पास रखकर सोना है। इसके लिए ध्यान रखें कि नींद में दूध ढुलना नहीं चाहिए। सुबह उठने के बाद नित्य कर्मों से निवृत्त हो जाएं। इसके बाद इस दूध को किसी बबूल के पेड़ की जड़ में डाल दें। ऐसा हर रविवार की रात करें। यह एक तांत्रिक उपाय है और इससे आपके ऊपर लगी बुरी नजर दूर होगी। नकारात्मक शक्तियों का प्रभाव समाप्त होगा और कार्यों में सफलता मिलने लगेगी। धन की कमी दूर हो जाएगी।
11- नवरात्र का एक आसान उपाय है पान में गुलाब की सात पंखुड़ियां रखकर, पान को देवी मंदिर में चढ़ा दें।
इससे आपको धन की प्राप्ति होगी।
12- अचानक धन प्राप्ति का उपाय :- गुलाब के फूल में कपूर का टुकड़ा रखें शाम के समय फूल में एक कपूर जला दें और फूल को देवी को चढ़ा दें। इससे आपको अचानक धन मिल सकता है।
13- नवरात्र की षष्ठी तिथि को शाम के समय बेल के पेड़ के जड़ पर मिट्टी, इत्र, पत्थर और दही चढ़ा दें और अगले दिन सुबह के समय बेल के पेड़ से एक छोटी टहनी तोड़ कर घर ले आयें और उसे अपनी तिजोरी में रख दें। ऐसा करने से आपको धन-संपदा प्राप्त होगी।
14- कर्ज से छुटकारा पाने के लिये पांच गुलाब के खिले हुये फूलों को गायत्री मन्त्र पढ़ते हुये डेढ़ मीटर सफ़ेद कपड़े में बाँध दीजिये और इसे नदी में प्रवाहित कर दीजिये। जल्दी ही आपको कर्ज से मुक्ति मिलेगी
15- तीन झाड़ू का दान और बन सकते हैं। धनवान यदि आप पैसों की तंगी से परेशान है धन कमाने के आपके सभी प्रयास विफल हो जाते है तो रविवार या सोमवार के दिन बाजार से तीन झाड़ू खरीदकर लाएं। अगले दिन ब्रह्म मुहूर्त में सभी नित्य क्रियाओं से निवृत्त होकर पवित्र हो जाएं। इसके बाद अपने घर के आसपास किसी मंदिर में वह तीनों झाड़ू रख आएं। ध्यान रहे झाड़ू ले जाते समय और मंदिर में रखते समय आपको कोई देखे नहीं। यदि किसी ने आपको देख लिया तो इस उपाय का प्रभाव समाप्त होने की संभावना रहती है। यदि यह उपाय ठीक से कर लिया जाएगा तो शीघ्र ही धन से जुड़ी समस्याएं दूर हो जाएंगी।
16- धन लाभ के लिए शनिवार की शाम को काली उड़द के साबुत दाने पर थोड़ी सा दही और सिंदूर डालकर पीपल के नीचे रख आएं। वापस आते समय पीछे मुड़कर नहीं देखें। यह क्रिया शनिवार को ही शुरू करें और सात शनिवार तक नियमित रूप से करते रहें।


