- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
99.2 प्रतिशत अंक के साथ सिटी टॉपर बने श्रेयांश राज अवधिया
मप्र में भी रहे दूसरे स्थान पर, सीबीएस के दसवी के परिणाम घोषित
इंदौर. सीबीएसई ने सोमवार को 10 बोर्ड का रिजल्ट जारी किया. शहर में 20 से अधिक विद्यार्थीयों ने 97 प्रतिशत से अधिक प्रतिशत हासिल किए. इसमें 99.2 प्रतिशत के साथ दिल्ली पब्लिक स्कूल के श्रेयांश राज अवधिया सिटी टॉपर बने.
श्रेयांश ने मध्यप्रदेश में भी दूसरा स्थान हासिल किया है. जबकि पहले स्थान पर 497 अंक के साथ रतलाम की आस्था रघुवंशी रही. शहर में दूसरें स्थान पर भी दिल्ली पब्लिक स्कूल के आर्यमान मिश्रा रहे जिन्होंने 99 प्रतिशत अंक हासिल किए.
तीसरें स्थान पर एमरल्ड हाइट्स के विनित गुप्ता ने 98.8, और चौइथराम स्कूल के सुरवरना सिंह ने भी 98.8 प्रतिशत हासिल किए. सोमवार को घोषिथ सीबीएसई 10वीं का ओवरऑल पास पर्सेंटेज 91.1 प्रतिशत रहा है. जबकि पिछले साल 10वीं का रिजल्ट 86.70 प्रतिशत रहा था.
पांच सालों के पेपर सॉल्व किए
सिटी टॉपर दिल्ली पब्लिक स्कूल के श्रेयांश राज अवधिया को 5 विषय में 100 अंक मिले, जबकि इंग्लिश में 96 मिले. श्रेयांश ने बताया कि मेरे पास मोबाइल नहीं है, इसलिए कभी ध्यान नहीं भटका. वहीं मम्मी ने घर में केबल कनेक्शन पिछले 4 साल से नहीं लगवाया, ताकि मेरा पूरा ध्यान पढ़ाई पर रहें. मैंने तैयारी के लिए पिछले पांच वर्षो के पेपर सॉल्व किए. स्ट्रेस दूर करने के लिए गाने सुनता था. श्रेयांश ने कहा मैं आईआईटी मुंबई जाना चाहता हूं. श्रेयांश के पिता श्रीराम दूसरें शहर में काम करते है. और मां एकता हाऊस वाईफ है.
दिल्ली इंटरनेशनल स्कूल का शत-प्रतिशत परिणाम
इंदौर. सीबीएसई की 10वीं बोर्ड परीक्षा में दिल्ली इंटरनेशनल स्कूल के विद्याॢथयों की मेहनत रंग लाई. स्कूल की प्रबंधन व्यवस्था और शैक्षणिक योजनाओं के क्रियान्वयन के फलस्वरूप परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा.स् कूल के छात्र सक्षम पालीवाल ने 97.6 प्रतिशत प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया. सार्थक गंगवाल ने 97.2 प्रतिशत प्राप्त कर दूसरा स्थान तथा कनिष्का गुप्ता नेे 96.8 प्रतिशत प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त कर स्कूल का नाम गौरवान्वित किया.
अलग-अलग विषयों में विद्याॢथयों ने गणित में 99, विज्ञान में 100, सामाजिक विज्ञान में 98,अंग्रेजी में 97 तथा हिंदी में 99 अधिकतम अंक प्राप्त किए है.विद्यालय प्रबंधन समिति के मार्गदर्शक लियाकत अली, इनायत हुसैन सहित समिति सदस्य व प्राचार्य तथा शिक्षकों ने विद्याॢथयों के उज्जवल भविष्य की कामना की है.


