- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
इंदौर मैरियट होटल लेकर आ रहा है– “दिआमांते हाई एनर्जी लाउन्ज बार”
इंदौर. तैयार हो जाईए ग्लैमरस नाईट आउट और रोमांचक पार्टियों के लिए क्योंकि इंदौर मैरियट होटल लेकर आ रहा है अपना हाई एनर्जी लाउंज बार – दिआमांते जिसका लॉन्च शनिवार, 11 मई 2019 को होगा। दिआमांते के शुभारंभ के साथ इंदौर मैरियट होटल शहरवासियों को क्लबिंग का नया अनुभव देगा जो उन्हें शहर में पहले कहीं नही मिला होगा।
दिआमांते में साउथ अफ्रीका के मिक्सोलॉजिस्ट ट्रिस्टन मनी द्वारा वर्ल्ड क्लास कॉकटेल्स एवं अंतर्राष्ट्रीय, एशियाई और भारतीय व्यंजन परोसे जाएंगे। बैठने की उत्तम व्यवस्था एवं मनोरंजक माहौल के साथ दिआमांते में मेहमान नए अनुभवों का आनंद लेंगे एवं उनकी शाम और सुहानी हो जाएगी।
शनिवार 11 मई 2019 को दिआमांते – क्राउन ऑफ़ इंदौर का शुभारंभ करने के लिए इंदौर मैरियट होटल एक ग्रैंड लॉन्च नाइट ‘द रॉयल सोइरी’ का आयोजन कर रहा है। इस इवेंट में बेहतरीन डांस परफॉरमेंस, फ्लैर बारटेंडिंग होगी साथ ही गली बॉय फेम शाह रुल, डीजे वरद और द स्पिन डोक्टर की धुन पर सभी झूमेंगे।
22 साल के डीजे वरद उर्फ यश वरद पुणे के है, जो लोगों को अपनी धुन पर नाचने पर मजबूर कर देंगे और वे अपना खुद का संगीत बनाने के लिए तत्पर हैं। इस ग्रैंड लॉन्च नाईट में लाइव बैंड, रैपर्स और कई सारी मनोरंजक गतिविधियां होंगी जिनका मेहमान आनंद उठाएंगे। मेहमानों को सेलिब्रिटी फील देने के लिए रेड कारपेट एंट्री होगी और साथ ही फोटो खिचवाने के लिए दिआमांते के प्रवेश द्वार के पास एक फोटो बूथ बनाया गया है।
इंदौर मैरियट होटल के जनरल मैनेजर, श्री देवेश रावत ने बताया “ हमारे मेहमानों को एक अलग और नए स्तर का पार्टी अनुभव प्रदान करने के लिए, इंदौर मैरियट होटल में दिआमांते को लॉन्च करके हमें बहुत ख़ुशी हो रही है। इंदौर मैरियट होटल में यह हमारा निरंतर प्रयास है कि हम अपने मेहमानों को सबसे स्वादिष्ट खान-पान के साथ बेहतरीन सेवाएँ और सुविधाएँ प्रदान करें।
हम निरंतर अपने मेहमानों की अपेक्षाओं को पूरा करने का प्रयास करते रहते हैं। दिआमांते में अंतरराष्ट्रीय, एशियाई, भारतीय व्यंजनों, वर्ल्ड क्लास कॉकटेल और बेहतरीन म्यूजिक के साथ निश्चित रूप से मेहमानों के लिए एक नया अनुभव होगा। हमें उम्मीद है कि ‘दिआमांते’ हमारे मेहमानों की उन अपेक्षाओं को पूरा करेगा जिसका वे इंतजार कर रहे थे।”
शहर के पार्टी लवर्स के लिए, इंदौर मैरियट होटल ‘दिआमांते’ के रूप में एक नई और अनोखी पेशकश कर रहा है जो यहाँ की नाईट लाइफ में चार चाँद लगा देगा। ‘दिआमांते’ में वर्ल्ड क्लास कॉकटेल, धमाकेदार म्यूजिक और अद्वितीय माहौल के साथ मेहमान अपने परिवार और दोस्तों के साथ लक्जरी लाइफस्टाइल का भी अनुभव लेंगे। तो तैयार हो जाइए इंदौर मैरियट होटल के सुपर नाईट क्लब ‘दिआमांते’ में अपने डांस मूव्स दिखाने और एक शानदार नाइट क्लब के अनुभव के लिए!


