- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
देश के विकास के लिए नरेन्द्र मोदी को पुनः प्रधानमंत्री बनाए : लालवानी
इन्दौर. भाजपा के लोकप्रिय प्रत्याशी शंकर लालवानी ने क्षेत्र क्रमांक 3 के विभिन्न वार्डों में अपना तूफानी जनसम्पर्क किया। इस दौरान उनका क्षेत्र की जनता ने पुष्पवर्षा, आरती और तिलक लगाकर स्वागत किया।
अनेक नुक्कड़ सभाओं को सम्बोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी श्री लालवानी ने कहा कि विश्व में भारत के स्वाभिमान और देश के विकसित विकास के लिए भाजपा की जरूरत है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदीजी को पुनः प्रधानमंत्री बनाने के लिए 19 मई को अपने सारे काम छोड़कर कमल के बटन को दबाए। देश में सशक्त और ईमानदार सरकार बनाए।
इस दौरान बड़ी संख्या में जनसमर्थन जुटा। जनसंपर्क के दौरान महिलाओं और युवाओं में भारी उत्साह छाया रहा। इस अवसर पर मुख्य रूप से नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा, चुनाव संयोजक व विधायक रमेश मेंदोला, विधायक आकाश विजयवर्गीय, प्रदेश प्रवक्ता उमेश शर्मा, कमल बाघेला, सुमित मिश्रा, सतीश शर्मा, नानुराम कुमावत, जगमोहन वर्मा, हरप्रीतसिंह बक्षी, कमल वर्मा, शोभा गर्ग, दीपिका नाचन, जगदीश धनेरिया, विनोद ठाकुर, गंगाराम यादव, राकेश शिरोडकर, सचिन मौर्य, राजू जोशी, शिव वर्मा, सूरज योगी, ताराचंद झांसीवाला सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।
भाजपा प्रत्याशी श्री शंकर लालवानी शनिवार सुबह वार्ड क्रमांक 18, हनुमान मंदिर, मरीमाता चौराहे के पास पहुंचे और यहां से सदर बाजार मेन रोड होते हुए मराठी मोहल्ला, अहिल्या पल्टन से इमली बाजार, राजबाड़ पहुंचे। इन क्षेत्रों में सबेरे से ही भाजपा प्रत्याशी के स्वागत के लिए हलचल मच गई थी और लोगों ने पुष्प और आरती की व्यवस्था जुटा ली थी।
भाजपा प्रत्याशी इसके बाद वार्ड क्रमांक 59 राजबाड़ा से कृष्णपुरा छत्री, नंदलालपुरा चौराहा होते हुए पंढरीनाथ मंदिर से होते हुए हरसिद्धि मंदिर से होते हुए मच्छी बाजार, आड़ा बाजार, जवाहर मार्ग, शनि मंदिर, नंदलालपुरा से कोष्टी समाज की धर्मशाला पहुंचे। जहां पर विश्राम के बाद वार्ड क्रमांक 60 प्रेमसुख टाकिज, सैफी होटल चौराहा से सियागंज, रानीपुरा, खातीपुरा आदि क्षेत्रों में पहुंचे।
वार्ड क्रमांक 56 चिमनबाग चौराहे से स्नेहलतागंज और उसके आसपास के क्षेत्रों में भी उनका भव्य स्वागत हुआ। भंडारी मिल ब्रिज से विश्रांति चौराहा, त्रिमूर्ति चौराहा, जीवन की फेल, मालवा मिल, शिवाजी नगर के क्षेत्रों के अलावा सांई मंदिर क्षेत्र में जनसम्पर्क काफिला पहुंचा और यही पर जनसम्पर्क का समापन हुआ। लोगों ने बड़े ही ध्यान से भाजपा प्रत्याशी की बात सुनी। श्री शंकर लालवानी ने रविवार को दशहरा मैदान में होने वाली मोदीजी की आमसभा में ज्यादा से ज्यादा में संख्या में दशहरा मैदान आने का सभी से अनुरोध किया।


