- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
मैं अपने आप को ब्लेस्ड मानती हूं, जो करना चाहती हूं वह कर रही हूं: मंदिरा बेदी
इंदौर में मदर्स डे पर आयोजित फैशन शो में भाग लेने आई अभिनेत्री मंदिरा बेदी ने चर्चा करते हुए बताया कि इंदौर में मेरे कुछ कॉलेज फ्रेंड्स से उनसे मिलने अक्सर आती रहती हूं. यहां आकर मुझे बहुत अच्छा लगता है. उन्होंने कहा कि मेरी खूबसूरती का कोई राज नहीं है. मैं अपने आप को ब्लेस्ड मानती हूं. जो करना चाहती हूं वह कर रही हूं. इसलिए हमेशा खुश रहती हूं और यही मेरे चेहरे पर झलकता है. मैं अपनी उम्र भी नहीं छुपाती.
मुझे इस इंडस्ट्री में 25 साल हो गये हैं. हालांकि अभी मेरे बॉयकट लुक के कारण कॉप्स और गैंगस्टर के रोल ज्यादा ऑफर होते हैं. आईपीएल में होस्टिंग करने के बाद मुझे होस्टिंग के ज्यादा ऑफर मिल रहे थे. इस कारण लोग भूल गए कि मुझमें एक्टर भी है इसलिए अब मैं एक्टिंग भी कर रही हूं.
मंदिरा ने बताया कि मैं जब आई थी तब से अब तक काफी बदल गई है. उस समय केवल दो चैनल हुआ करते थे. लेकिन अब बहुत से प्लेटफॉर्म है. वेबसीरिज के कारण तो अच्छे एक्टर्स के लिए अवसर बढ़ गए हैं. अगर आपमें टैलेंट और सीनसियरिटी है तो काम जरूर मिलेगा.
मदर्स डे को लेकर मंदिरा ने कहा कि पहले मैं भी अपनी मां से लड़ती थी लेकिन जब आज मेरा बेटा मुझे एटीट्यूड दिखता है तो मुझे समझ में आता है कैसा लगता है. इसलिए अब मैं अपनी मां से कभी नहीं लड़ती. टीनएजर्स बच्चों से यही कहूंगी कि वे अपने पैरेंट्स से लड़े नहीं. इस स्टेज को पार करने के बाद आपको पता चलेगा कि पैरेंट्स आपसे कितना प्यार करते हैं.
मंदिरा ने कहा कि जब मैंने डीडीएलजे फिल्म में बहन का किरदार किया था. उसे दौर में कलाकार टाइप कास्ट हो जाते थे। लेकिन अब तो बड़े-बड़े कलाकार भी कैरेक्टर रोल कर रहे हैं। फिल्में भी अलग तरह की बन रही है।
मंदिरा ने बताया कि जब मैं 20 साल की तब अपने आप को ढूंढ रही थी। 30 में थोड़ी इनसिक्योर थी कि काम मिलेगा या नहीं। अब 40 में बहुत खुश हूं क्योंकि अब सब अच्छा हो रहा है।
मंदिरा ने बताया कि मैंने आईपीएल होस्ट किया था क्योंकि मुझे क्रिकेट का शौक था। मैं देखकर खेल का आनंद लेती थी। पैनल डिस्कशन में तकनीकी शब्द भी सीख गई। वर्तमान में भी वर्ल्ड कप के बहुत से चैनलों के ऑफर आ रहे हैं। लेकिन मैं ये सोच रही हूं कि मुझे मेरे बेटे को कितना टाइम देना है।वैसे भी पोस्ट प्रोडक्शन शो ज्यादा लोग देखते नहीं है। इसलिए करूं या नहीं ये सोच रही हूं।


