- Netizens hail Varun Dhawan’s acting in Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai call it a ‘Paisa Vasool Entertainer'
- June Calls for a Laugh: The Best Comedy Titles to Stream on Netflix
- एका मोबिलिटी ने पुणे प्लांट से 1,000वें एससीवी को हरी झंडी दिखाई
- मोटोरोला ने लॉन्च किया edge 70 pro+, जो 2026 का सबसे स्टाइलिश फ्लैगशिप किलर स्मार्टफोन है
- जावेद जाफरी ने सरोज खान को दिया श्रेय, कहा उन्होंने सिखाया कि डांस में एक्सप्रेशन कितनी अहम है
पंकज संघवी ने विजयरत्न सुन्दरसूरि महाराज से लिया जीत का आशीर्वाद
इन्दौर. कांगे्रस प्रत्याशी श्री पंकज संघवी ने पद्मभूषण आचार्य श्री विजयरत्न सुन्दरसूरिश्वरजी महाराज साहब से गौतमपुरा पहंुच कर दर्शन लाभ लेकर आशीर्वाद लिया एवं आचार्यश्री ने श्री संघवी की जीत के लिए मंत्रजाप भी कराया। आचार्यश्री ने जैन समाज के प्रतिनिधि को उनका पूर्ण समर्थन व्यक्त किया। जैन समाज से समर्थन देने हेतु आशीर्वाद प्रदान किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी कल्पक गांधी, अनिल राका, योगेश संघवी, दीपक संघवी, योगेश जैन, धीरूभाई शाह, आशीष शाह, भरत शाह, देवाशीष कोठारी, महेश दोशी एवं डाॅ. संजय जैन उपस्थित थे। साथ में ही पंकज संघवी ने आचार्यश्री पद्मसुन्दरसूरिश्वरजी मसा, साध्वी श्री समवेगनिधीजी मसा का भी आशीर्वाद प्राप्त किया।
इसी चरण में श्री संघवी नेे पुष्पगिरी तीर्थ के प्रणेता आचार्यश्री पुष्पदंत सागरजी मसा के शिष्य मुनिश्री 108 प्रसन्न सागरजी मसा, मुनिश्री पियुषसागरजी मसा से बनेड़ियाजी अतिशय तीर्थ पर दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया. आपके साथ क्षेत्र के विधायक विशाल पटेल, सुरेन्द्र जैन (बाकलीवाल), शहर कांगे्रस उपाध्यक्ष जैनेष झांझरी, डाॅ. संजय जैन, मनोज पाटोदी, विजेन्द्र बड़जात्या, प्रमोद पापड़ीवाल, अनिल गंगवाल, चेतन बोहरा, प्रकाश सेठी और संदीप जैन आदि उपस्थित थे।


