- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
जबलपुर नगर ग्रुप ने जीता जेपीएल
इंदौर. दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट टूर्नामेंट जीआरजे जेपीएल जैन प्रीमियर लीग द्वारा स्थानीय नेहरू स्टेडियम में क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में इंदौर की जीनियस सोशल ग्रुप एवं जबलपुर नगर के बीच फाइनल मैच खेला गया जिसमें जबलपुर नगर टीम फाइनल विजेता रही.
कशमकश भरे मैच में प्रथम पारी खेलते हुए जबलपुर नगर टीम द्वारा 10 ओवरों में कुल 83 रन बनाए गए जवाब में इंदौर की जीनियस सोशल ग्रुप मात्र 70 रनों पर ऑलआउट हो गई. इस अवसर पर विजेता टीम को प्रथम पुरस्कार राशि , ट्राफी, मोमेन्टो, मैडल अतिथि नवीन जैन गाजियाबाद, रिटायर्ड हाई कोर्ट जस्टिस जे.के. जैन, पद्मश्री सुशील दोषी द्वारा प्रदान किये गए. दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद इंदौर के अध्यक्ष प्रदीप कुमार कासलीवाल, महामंत्री राजकुमार पाटोदी, फेडेरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हसमुख गांधी, महासचिव राजेंद्र जैन, कोषाध्यक्ष राकेश विनायका, एवं आयोजक तेज कुमार गंगवाल, राजेश जैन लारेल , मनोज- मुकेश बाकलीवाल द्वारा द्वितीय पुरुस्कार इंदौर की जीनियस ग्रुप, तृतीय पुरुस्कार जयपुर के जनकश्री ग्रुप को प्रदान किया गया. कार्यक्रम में सैकड़ों समाजजनों द्वारा दूधिया रोशनी में रात्रि में आयोजित फाइनल मैच का आनंद लिया गया. राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप गोयल एवं ललित बडज़ात्या ने बताया ने बताया कि फाइनल मैच में बेस्ट बॉलर, बेस्ट बेटस मैन, बेस्ट आल राउंडर आदि विभिन्न खिलाडिय़ों को मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। एंपायर के रूप में चेतन मंडावरा एवं राजा कुशवाहा, चयन समिति के प्रमुख पदाधिकारियों द्वारा मोमेन्टो देकर सम्मानित किया गया. सभी अतिथियों का सम्मान एवं स्वागत टूर्नामेंट के चेयरमैन संदीप पहाडिय़ा को चैयरमेन रजनीकांत गांधी, संजय सेठी, अनूप गॉधी, लोकेन्द्र गंगवाल, सचिन पाटनी अभिषेक अजमेरा, अतुल वाकलीवाल, कमेटी सदस्य रिषभ जैन, पंकज अजमेरा, रीतेश पाटनी, आशीष जैन द्वारा किया गया. आभार राजेन्द्र जैन ने माना.


