- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
जितेश मनवानी और स्पार्क का एसएमई ग्रोथ प्रोग्राम 30 जून को
इंदौर. व्यापरिक दृश्टिकोण से बढ़ता हमारा इंदौर शहर आज हर उद्यमी की पहली पसंद बनता जा रहा है। क्या वास्तव में किसी नए व्यापर को खड़ा करना इतना सहज और सरल है? अधिकांश लोग कहेंगे नहीं, परन्तु यदि किसी भी व्यवसाय के लिए सही दिशा निर्धारित कर पूर्व तैयारी की जाये तो सफलता सरलता से संभव है।
इसी तरह की सही दिशा और मार्गदर्शन देने स्पार्क के सानिध्य में श्री जितेश मनवानी 30 जून को होटल मेर्रियट में शहर के उद्यमियों के लिए लाये है “एसएमई ग्रोथ प्रोग्राम”।
जून के अंतिम दिन होनेवाले अपने इस कार्यक्रम के सन्दर्भ में श्री जितेश मनवानी कहते है की “हमने यह पहल शहर के स्थापित एवं नए उभरते उद्यमियों को उनके व्यवसाय में मार्गदर्शन कर सफलता दिलाने के उद्देश्य से की है।
इस प्रेग्राम के अंतर्गत हम छोटे एवं मध्यम आकर के उद्यमों में आने वाली हर छोटी और बड़ी परेशानियों को हल कर सफलता प्राप्त करने का गुर सिखाएंगे।
इस कार्यक्रम के अंतर्गत हम व्यवसाय का आंकलन करना, जिम्मेदार टीम और प्रभावपूर्ण वातावरण करना, अपना ब्रांड बनाना और उसे प्रतिस्पर्धात्मक स्तर पर लाना, स्टाफ की नियुक्ति व ट्रैनिंग, लागत घटाना, फंड फ्लो संभालना इत्यादि जैसे कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर बातचीत की जाएगी। “
उन्होंने यह भी कहा की “हम आपको मार्केटिंग एवं वित्तीय तकनीक में सही सामंजस्य बैठाना भी बताएँगे जिससे आप अपने व्यवसाय में अधिकतम लाभ प्राप्त कर सके। हम आशा करते है ज्यादा से ज्यादा उद्यमी रजिस्टर कर इस अवसर का लाभ उठाएंगे।


