- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
प्रभास और श्रद्धा ने साहो के गीत ‘द साइको सैयां’ के पहले लुक के साथ जीता सबका दिल!
प्रभास और श्रद्धा अपनी आगामी फिल्म साहो के गीत ‘द साइको सैयां’ के पहले लुक में शानदार अंदाज़ में नज़र आ रहे है!
प्रभास ने पहले साहो गीत ‘द साइको सैयां’ से एक डेशिंग नया लुक शेयर किया है। गाने की पहली झलक ने प्रशंसकों को उत्साहित कर दिया है जो दर्शकों को अपने पार्टी बैकड्रॉप के साथ लुभाने के लिए तैयार है।
प्रभास ने अपने क्लासिक और लोकप्रिय अंदाज़ में साझा करते हुए लिखा,”Hey darlings… It’s time for the First Song of SAAHO… The teaser of “The Psycho Saiyaan” will be out soon..”
गाने की झलक देख कर ऐसा लग रहा है जैसे साहो का पहला गाना ‘द साइको सैयां’ दर्शकों को सीधे डांस फ्लोर पर खींच ले आएगा जिसमें प्रभास ब्लैक रंग की टी-शर्ट और जैकेट, तो वही श्रद्धा शार्ट ग्लिटरी ड्रेस में नज़र आ रही है।
सबसे प्रतीक्षित फिल्मों में से एक है “साहो” में सुपरस्टार प्रभास अपने एक्शन का दमखम दिखाते हुए नज़र आएंगे। बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर के साथ इस फिल्म को हिंदी, तमिल और तेलुगु तीन भाषाओं में शूट किया जा रहा है।
साहो में प्रभास और श्रद्धा कपूर के अलावा नील नितिन मुकेश, जैकी श्रॉफ, मंदिरा बेदी, महेश मांजरेकर, चंकी पांडे, अरुण विजय और मुरली शर्मा एंटरटेनमेंट का तड़का लगाते हुए नज़र आएंगे।
“साहो” एक एक्शन थ्रिलर फ़िल्म है, जिसे टी-सीरीज़ द्वारा प्रस्तुत किया गया है तथा यूवी क्रिएशंस द्वारा निर्मित और सुजीत द्वारा निर्देशित किया है। श्रद्धा कपूर और प्रभास अभिनीत फिल्म 15 अगस्त 2019 में रिलीज़ होने के लिए तैयार है।


