- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
मुझे कभी मुश्किल में फंसी युवती का क़िरदार नहीं मिला: नीना गुप्ता
बेहद प्रेरक और प्रतिभाशाली अभिनेत्री नीना गुप्ता जिन्होंने जाने भी दो यारों और खलनायक में यादगार भूमिकाएं निभाईं, और हाल ही में बधाई हो में गर्भवती वरिष्ठ नागरिक की शानदार भूमिका निभाई, उन्होंने बॉलीवुड में अपने काम की यादों को साझा किया।
टाटा स्काय क्लासिक सिनेमा पर फिल्म ट्रेड एनालिस्ट कोमल नाहता के शो ‘कोमल नाहता और एक कहानी’ के सेट पर उन्होंने हाल ही में अपनी भूमिकाओं के बारे में बताया।
अपनी अब तक यात्रा के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि भूमिकाएं और स्क्रिप्ट्स कभी भी उनके लिए आसान नही थीं। हाल ही के प्रोजेक्ट के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा, ‘‘अक्सर मैं जिन फिल्मों के लिए ऑडिषन देती हूँ, मुझे वो फिल्में नहीं मिलतीं! यहां तक कि बधाई हो की स्क्रिप्ट मुझे बहुत पसंद आई थी, लेकिन मुझे लग रहा था कि यह रोल किसी और को मिल जाएगा।
मैंने ऑडिषन नहीं दिया और मैं डायरेक्टर को जानती तक नहीं थी। बाद में मैं अमित शर्मा से मिली, मैंने उनसे कहा कि मुझे रोल दें क्योंकि मैं वास्तव में यह रोल करना चाहती थी और मुलाकात के 4-5 दिन बाद मुझे सलेक्ट कर लिया गया। मैं बहुत खुष हुई!’’
जब उनसे पूछा गया कि अपने पूरे करयिर के दौरान उन्होंने बोल्ड, मजबूत और प्रगतिषील किरदार निभाए हैं, उन्होंने समाज की रूढ़ीवादी अवधारणाओं के खिलाफ़ जाकर भूमिकाएं की हैं, उन्होंने कहा, ‘‘मुझे शुरूआत से ही मजबूत महिला के किरदार दिए गए। मेरे व्यक्तिगत जीवन के कारण मीडिया में भी मेरी छवि एक मजबूत महिला की ही बन गई है, मैं हमेषा से मुश्किल में फंसी एक युवती का किरदार निभाना चाहती थी, लेकिन मुझे यह मौका कभी नहीं मिला।’’
स्क्रीन पर अपने मुश्किल डायलॉग्स के लिए विख्यात नीना का वास्तविक जीवन भी चुनौतियों से भरा रहा, उन्होंने समाज की रूढ़ीवादी अवधारणाओं को तोड़ा। उन्होंने बताया ‘‘मुझे अपने व्यक्तिगत जीवन की वजह से करियर में कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा। मैं एक सामान्य, घरेलू महिला हूँ। हालांकि अगर कोई परेषानी हो तो मैं शेरनी बन जाती हूँ जैसा कि किसी भी महिला को करना चाहिए।’’
25 अगस्त, रविवार को दोपहर 1 बजे टाटा स्काय क्लासिक सिनेमा #318 पर आप नीना गुप्ता का इंटरव्यू देख सकते हैं। आप टाटा स्काय क्लासिक सिनेमा पर अन्य दिग्गज अभिनेताओं के इंटरव्यू भी देख सकते हैं।


