- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
“ढगाला लागली कळ” में सैलाब की माधुरी जैसे दिखना चाहती हूंः नुशरत भरुचा
जिस दिन से यह खबर सामने आई है कि ड्रीम गर्ल के निर्माता हमें अपना नया गाना, प्रतिष्ठित मराठी गीत ‘ढगाला लागली कळ ‘ के साथ एक सर्वश्रेष्ठ गणेश चतुर्थी उपहार देने की योजना बना रहे हैं, तभी से पुरानी सुन्हेरी यादों ने हमें घेर लिया है।
इतना ही नहीं, नुसरत भरूचा ने इस गाने में परफ़ेक्ट लुक हासिल करने की दिलचस्प अंतदृष्टि साझा की है, जो निश्चित रूप से उनके सभी प्रशंसकों को पसंद आएगा।
उसी के बारे में बात करते हुए, नुसरत ने साझा किया “ईमानदारी से, जब उन्होंने कहा कि हम “ढगाला लागली कळ” को फिर से बना रहे हैं और हम गीत के लिए एक महाराष्ट्रीयन लुक देना चाहते हैं, पहली छवि जो मेरे दिमाग में आई, वह सैलाब से माधुरी जी का लुक था। वह लुक आइकॉनिक है इसलिए मैंने अपनी स्टाइलिस्ट निहारिका को फोन किया और उससे कहा ‘प्लीज हमें ऐसा कुछ करना होगा।”
अभिनेत्री आगे कहती है, “मैं पूरी तरह से एक टिपिकल महाराष्ट्रियन और जिस तरह माधुरी जी नज़र आ रही थी वैसे ही दिखना चाहती हूँ। मैं भी एक स्वीट लेकिन सेक्सी वाइब को बरकरार रखना चाहती थी।
मेरा मतलब है कि मैं केवल कोशिश कर सकती थी और मुझे पता है कि कोई भी उनके लुक के करीब नहीं पहुंच सकता है। लेकिन जो भी थोड़ा बहुत मैं कर सकती थी, मैंने किया है। और मुझे उम्मीद है कि लोगों को मेरा लुक पसंद आएगा। ”
नुसरत निश्चित रूप से रंगबिरंगी महाराष्ट्रीयन ड्रेस में एक मराठी मुलगी की तरह नज़र आ रही है जिसे अभिनेत्री ने बेहद सरलता और परफेक्शन के साथ कैरी किया है।
प्रशंसक अब एक बार फिर प्रतिष्ठित मराठी गीत की धुन पर थिरकने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं जिसमें नुशरत अपनी खूबसूरती से चार चाँद लगाते हुए नज़र आएंगी।
अन्नू कपूर, विजय राज, मनजोत सिंह, निधि बिष्ट, राजेश शर्मा, अभिषेक बनर्जी और राज भंसाली जैसे उम्दा कलाकारों की टोली के साथ, ड्रीम गर्ल राज शांडिल्य द्वारा निर्देशित है और शोभा कपूर, एकता कपूर की बालाजी टेलीफिल्म्स द्वारा निर्मित है। “ड्रीम गर्ल” 13 सितंबर 2019 को रिलीज होने के लिएबिल्कुल तैयार है।


