- जल संरक्षण पर डॉ. ए.के. द्विवेदी के सुझावों की मंत्री तुलसी सिलावट ने की सराहना, अधिकारियों को शीघ्र कार्यवाही के दिए निर्देश
- Raj Kundra on the Ongoing Pornography Case: I am ready to give up my life if I am found guilty
- पुरी रथ यात्रा से पहले एयरटेल ने पूरे ओडिशा में अपने नेटवर्क को और मजबूत किया
- A Menstrual Hygiene Initiative Fueled Manushi Chhillar's Win for Miss India 2017 Crown
- जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया ने एमजी एडाप्ट का किया अनावरण
सेंट रेफल्स स्कूल बिल्डिंग का एक हिस्सा गिरा, बच्चों नहीं होने से बड़ा हादसा टला
इंदौर. सोमवार सुबह शहर में एक भीषण हादसा टला. स्कूल प्रबंधन की लापरवाही के चलते कई मासूम हादसे का शिकार होते-होते बचे. निजी स्कूल की एक जर्जर दीवार और छत अचानक भरभरा कर ढह गई. ये हादसा उस वक्त हुआ जब बच्चे स्कूल में दाखिल हो रहे थे.
मामला सेंट रैफल्स गर्ल्स स्कूल का है, जहां सुबह 8 बजे से स्कूल शुरू होता है. इसके लिए बच्चों का 7 बजे से ही स्कूल पहुंचना शुरू हो जाता है. सोमवार सुबह जैसे 7 बजे बच्चे स्कूल पहुंचे ही थे कि, उनके सामने ही स्कूल की जर्जर इमारत का हिस्सा भरभरा कर ढह गया. अचानक गिरे हिस्से की वजह से स्कूल में दाखिल हो रहे बच्चे घबरा गये और वहां भगदड़ मच गई.
स्कूल का यह हिस्सा काफी पुराना बताया जा रहा है. इसकी मरम्मत का कार्य चल रहा था. जो कार्य स्कूल प्रबंधन को गर्मी की छुट्टियों में करवाना था, वह बारिश में करवायाजा रहा था. लगातार हो रही बारिश की वजह से यह हिस्सा कमजोर हो गया था और सोमवार को स्कूल शुरू होने के पहले ही ढह गया. वहीं स्कूल प्रबंधन इस हादसे को पहले तो छिपाते रहे, लेकिन बाद में सुबह 6 बजे हादासा होने की बात कह रहे है.


