- This independence day, india is celebrating the heroes of operation safed sagar
- डी बीयर्स साइटहोल्डर अंकित जेम्स ने ‘Eyora Jewels’ के साथ रिटेल सेक्टर में किया प्रवेश
- Back to Class! Prime Video Announces Seasons 2 and 3 of Fan-Favorite Adarsh Baal Vidyalaya
- इस स्वतंत्रता दिवस पर केनस्टार लेकर आया ‘नो फोन ऑवर 2.0’, पिछले साल से 3 गुना अधिक भागीदारी का लक्ष्य
- ऑपरेशन सफेद सागर की सफलता के बीच दीया मिर्ज़ा ने बताया, उनके लिए देशभक्ति के क्या मायने हैं
इंदौर में रिकॉर्ड 446 मरीज मिले, कुल 20 हजार पार
इंदौर. शहर में कोरोना की स्थिति चिंताजनक होती जा रही है. एक बार फिर कोरोना विस्फोट हुआ और 446 नए पॉजीटिव मरीज मिलने के साथ मरीजों का आंकड़ा बीस हजार पार हो गया. कुल मरीजों की संख्या 20383 हो गई. 4 मौत के साथ मरने वालों की संख्या 509 हो गई.
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी प्रवीण जडिय़ा द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार 3642 सैम्पल की जांच की गई थी. इसमें 3187 निगेटिव और 446 पॉजीटिव निकले. इसके अलावा 8 रिपीट पॉजीटिव सेम्पल आए और 1 खारिज किया गया. इसके साथ पॉजीटिव मरीजों का आंकड़ा 20383 हो गया.
बुलेटिन के अनुसार जिले में अब तक 277642 जांच रिपोर्ट प्राप्त की गयी हैं. इनमें से कुल 20383 पॉजीटिव निकले. इनमें से 509 की मौत हो गई. इधर, स्वस्थ होकर मरीजों के लौटने का सिलसिला भी जारी रहा. 450 संक्रमितों को स्वस्थ होने पर अस्पतालों से छुट्टी दी गयी.
अब तक कुल 16000 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं. जबकि 3874 मरीजों का उपचार चल रहा है. उधर, संस्थागत क्वारंटाइन सेंटरों से 13 संदिग्धों को डिस्चार्ज किया गया. अब तक कुल 6426 संदेहियों को स्वस्थ होने पर संस्थागत क्वारंटाइन सेंटर से छुट्टी दी गई.


