- मध्यप्रदेश के 17 उद्यमियों का प्रतिनिधिमंडल इनोरेल-2026 में ले रहा है हिस्सा
- Cosmo PPF strengthens presence in Indore by partnering local studios to build a branded car protection network
- कॉस्मो पीपीएफ ने इंदौर में स्थानीय स्टूडियो के साथ साझेदारी के साथ तैयार किया ब्रांडेड कार प्रोटेक्शन नेटवर्क; क्षेत्र में अपनी उपस्थिति को बनाया मजबूत
- ‘Yeh Prem Mol Liya’ wins BIG at the box office; positive word of mouth sets up Saturday growth
- Manoj Bajpayee Makes a Rather Interesting Revelation About Ashutosh Rana on Netflix’s The Great Indian Kapil Show
संस्थान सील करने के साथ ही एफआईआर भी होगी दर्ज
कोरोना टीके का दूसरा डोज नहीं लगवाने पर होगी कार्रवाई
इंदौर। कलेक्टर मनीष सिंह ने कोरोना की तीसरी लहर के मद्देनजर सभी नागरिकों से आग्रह किया है कि वे विशेष सावधानी एवं सतर्कता रखें। कोरोना टीके का दूसरा डोज अनिवार्य रूप से लगवायें। ऐसे संस्थान जिनके कर्मचारी एवं कामगारों आदि को कोरोना के टीके का दूसरा डोज नहीं लगा है, उनके विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जायेगी। जहां एक ओर उनके संस्थान को सील किया जायेगा, वहीं दूसरी ओर उनके विरूद्ध एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी।
कलेक्टर मनीष सिंह ने सभी से आग्रह किया है कि वे अतिशीघ्र अपना टीकाकरण पूर्ण करवा लें। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या जिस मान से देश में बढ़ रही है, वह हमारे लिये चिंताजनक है। ऐसे समय में सावधानी एवं सतर्कता रखने की जरूरत है। कोरोना संक्रमण के प्रभाव से बचने के लिये टीकाकरण सबसे महत्वपूर्ण उपाय है। दूसरा डोज लग जाने से संक्रमण का प्रभाव कम होगा।
उन्होंने कहा कि टीकाकरण के लिये लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने नागरिकों से कहा कि वे स्वयं तो टीका लगवायें ही, साथ ही दूसरों को भी टीका लगावाने के लिये प्रेरित करें। सभी व्यावसायिक संस्थानों के प्रबंधकों को निर्देश दिये हैं कि अनिवार्य रूप से अपने सभी कर्मचारियों का टीकाकरण पूर्ण करवा लें। अगर एक भी कर्मचारी बगैर टीकाकृत मिलता है तो उनके विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जायेगी।


