- This independence day, india is celebrating the heroes of operation safed sagar
- डी बीयर्स साइटहोल्डर अंकित जेम्स ने ‘Eyora Jewels’ के साथ रिटेल सेक्टर में किया प्रवेश
- Back to Class! Prime Video Announces Seasons 2 and 3 of Fan-Favorite Adarsh Baal Vidyalaya
- इस स्वतंत्रता दिवस पर केनस्टार लेकर आया ‘नो फोन ऑवर 2.0’, पिछले साल से 3 गुना अधिक भागीदारी का लक्ष्य
- ऑपरेशन सफेद सागर की सफलता के बीच दीया मिर्ज़ा ने बताया, उनके लिए देशभक्ति के क्या मायने हैं
कांग्रेस में निराशा का वातावरण: विजयवर्गीय
इंदौर. कांग्रेस में निराशा का वातावरण है और कमजोर नेतृत्व के कारण बड़ी संख्या में कांग्रेसी बीजेपी में आना चाहते है. किसको लेना किसको नहीं इस पर बीजेपी विचार कर रही है. अच्छे लोग आएंगे तो उन्हें जरूर लिया जाएगा. फिलहाल तो कांग्रेस में भगदड़ शुरू हो गई है.
यह बात भाजपा राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने छत्तीसगढ़ कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रामदयाल उइके द्वारा बीजेपी ज्वाइन करने के सवाल पर कही. वे इंदौर डिविजनल क्रिकेट एसोसिएशन की बैठक में शामिल होने पहुंचे थे और पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा.
उन्होंने प्रदेश काँग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ के हालिया बयान पर उन्होंने जमकर तंज कसा। दरअसल, कमलनाथ ने कहा था कि बीजेपी से कोई अच्छा नेता कांग्रेस में आता है तो कांग्रेस उसे टिकिट देगी इस बात पर विजयवर्गीय ने चुटकी ली और कहा कि कौन जाएगा गंदे नाले में. विजयवर्गीय के कटाक्ष ने सियासी गलियारों में दलबदल राजनीति पर एक नई बहस छेड़ दी है.
मैच न होने पर जताई निराशा
वहीं विजयवर्गीय ने क्रिकेट को लेकर कहा किप्रदेश और शहर के कई ऐसे खिलाड़ी जो टीम इंडिया में स्थान बनाने के लिए तैयार हैं. यही नहीं उन्होंने आईपीएल में पंजाब टीम पर हावी हुई अफसरशाही पर साफ कहा कि अफसर आते जाते रहते हैं और उन्होंने उम्मीद जताई कि किंग्स इलेवन पंजाब आने वाले सीजन में भी इंदौर को ही अपना होम ग्राउंड रखेगी. वही उन्होंने इंदौर में होने वाले वेस्टइंडीज और इंडिया के बीच होने वाले मैच को लेकर कहा व्यक्तिगत तौर पर उन्हें 10 से 12 लाख रुपए का खर्च एक मैच में आता है, क्योंकि देशभर से उनसे मैच के टिकिट की डिमांड की जाती है. जिन्हें उन्हें पूरा करना होता है हालांकि उन्होंने इंदौर में मैच ना होने को लेकर निराशा भी जताई.


