- मध्यप्रदेश के 17 उद्यमियों का प्रतिनिधिमंडल इनोरेल-2026 में ले रहा है हिस्सा
- Cosmo PPF strengthens presence in Indore by partnering local studios to build a branded car protection network
- कॉस्मो पीपीएफ ने इंदौर में स्थानीय स्टूडियो के साथ साझेदारी के साथ तैयार किया ब्रांडेड कार प्रोटेक्शन नेटवर्क; क्षेत्र में अपनी उपस्थिति को बनाया मजबूत
- ‘Yeh Prem Mol Liya’ wins BIG at the box office; positive word of mouth sets up Saturday growth
- Manoj Bajpayee Makes a Rather Interesting Revelation About Ashutosh Rana on Netflix’s The Great Indian Kapil Show
व्यापारी से लूट की कोशिश, असफल होने पर किया हमला
इंदौर. चोइथराम मंडी में मंगलवार सुबह व्यापारी पर बदमाशों ने चाकू और धारदार हथियारों से हमला कर दिया. व्यापारी के रुपयों से भरा बैग लूटने की कोशिश की. कुछ देर हाथपाई हुई लेकिन बदमाश लूट में कामयाब नहीं हो पाए. घायल अवस्था में व्यापारी को नजदीक एक निजी अस्पताल ले जाया गया,. घटना को लेकर व्यापारियों में आक्रोश है.
व्यापारियों के अनुसार चोइथराम मंडी में रोजाना की तरह विजय मुकाती अपनी दुकान 309 पर जा रहे थे. विजय जैसे ही मंडी कैंटीन के समीप पहुंचे घात लगाकर बैठे बदमाश ने हमला कर दिया. व्यापारी के पास रुपए से भरा बैग छीनने की कोशिश की. इस दौरान व्यापारी ने बदमाशों को रोकना चाहा तो बदमाशों ने चाकू और धारदार हथियारों से चेहरे पर हमला किया. बदमाशों ने गले और हाथ पर चाकू व ब्लेड से हमला बोला. मुकाती ने बैग नहीं छीनने दिया और साथ ही जमकर शोर मचाया, जिससे घबराकर बदमाश हमलाकर भाग निकले.
जैसे ही इसकी जानकारी मंडी के व्यापारियों को लगी उन्होंने एकत्रित होकर सुबह ही विरोध जताना शुरू कर दिया. वही व्यापारी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां उसके चेहरे पर टांके आए है. घटना की जानकारी लगते ही मंडी प्रशासन के साथ पुलिस भी पहुंच गई थी. अब पुलिस लुटेरों की तलाश कर रही है और मंडी में लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाल रही है.


