- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
बेहतर ट्रैफिक बेहतर इंदौर, सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा
सड़क सुरक्षा माह प्रारंभ
इंदौर. 32 वे सड़क सुरक्षा माह का शुभारंभ आदर्श मार्ग पर रविवार को सांसद शंकर लालवानी, विधायक महेंद्र हार्डिया के विशेष आतिथ्य और हरिनारायाणचारी मिश्र पुलिस महानिरीक्षक (शहर) इंदौर और कलेक्टर मनीष सिंह, नगर निगम आयुक्त एस. चेतन्य इंदौर के मुख्य आतिथ्य में क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय, नगर पालिका निगम, इंदौर विकास प्राधिकरण, नेशनल हाईवे अथॉरिटी व यातायात पुलिस इंदौर के संयुक्त तत्वाधान में हुआ। इसके अतिरिक्त क्षैत्रिय परिवाहन अधिकारी जितेन्द्र रघुवशी और अपर आयुक्त संदीपसोनी जी उपस्थित थे.
अतिरिक्त पुल्रिस अधीक्षक रणजीत सिंह देवके ने पूरे माह होने वाले जागरूकता अभियान की रूपरेखा प्रस्तुत की। तत्पश्चात इन्दौर यातायात पुलिस द्वारा एल.ई.डी. वेन, यातायात जागरूकता रथ और बाइकर्स हेलमेट रैली जिनका शुभारंभ सांसद ललवानी, विधायक हार्डिया, आईजी हरिनारायाणचारी मिश्र, और कलेक्टर श्री सिंह, नगर निगम आयुक्त एस.चेतन्य द्वारा हरी झंडी दिखाकर और सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा जैसे संदेश वाले गुब्बारे उड़ाकर की गई.
उक्त रैली निर्धारित सोशल डिस्टेंस और यातायात नियमों का पालन करते हुए हमें आपकी चिंता है हमेशा हेलमेट और सीट बेल्ट पहनें, शराब पीकर वाहन न चलाएं व हम स्वच्छता में नंबर वन है, ट्रैफिक में भी शहर को नंबर वन बनाएंगे जैसे संदेश देते हुए आदर्श मार्ग से प्रारंभ होकर पलासिया, गीता भवन, व्हाइट चर्च, मधु मिलन, रीगल, लैंटर्न, जंजीर वाला, इंडस्ट्री हाउस, एलआईजी, विजय नगर व सत्य साईं चौराहा से होते हुए वापस आदर्श मार्ग पल्लासिया पर समाप्त हुई.
आईजी हरिनारायणचारी मिश्र ने बताया कि यह जागरूकता माह पूरे महीने 17 फरवरी तक चलेगा. इसमें विभिन्न प्रतियोगिताओं और कार्यक्रमों द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जाएगा जिसमें जनभागीदारी को भी शामिल किया जाकर फिर से इंदौर शहर को यातायात में नंबर वन बनाने का प्रयास किया जाएगा जिस प्रकार सन 2048 में भूतल परिवहन मंत्रालय द्वारा इंदौर शहर को देश में दुर्घटनाओं में सबसे कमी वाला शहर घोषित कर नंबर वन का खिताब दिया गया था। उक्त कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भदौरिया, आर.एस. रणावत (सेवानिवृत पु.अ.) इंदौर यातायात पुलिस के सभी उप पुलिस अधीक्षक, थाना प्रभारी यातायात, सूबेदार, उपनिरीक्षक, सहायक उपनिरीक्षक और अन्य रेंक उपस्थित थे.


