- पार्वती से पू तक, नायरा एम. बनर्जी ने तय किया लंबा सफर: हर किरदार के साथ खुद को नए सिरे से गढ़ रही हैं अभिनेत्री
- From Parvati to Poo, Nyrraa M Banerji Has Come a Long Way: The Actress Continues to Reinvent Herself with Every Role
- Shakti Pumps Unveils 620 Wp Shakti On Roof Solar Modules at REI Expo 2026, Strengthens Integrated Clean Energy Portfolio
- Janhavi is young, but she is far from naïve. Where does she get the confidence to question people and established systems?
- Aditi Rao Hydari meets her comic side in Parivarik ManuRanjan
बैंक अधिकारी से बाइक सवार बदमाशों ने 10 लाख रुपयों भरा बैग ले भागे
विजय नगर थाना क्षेत्र में हुई घटना
इंदौर. शहर में लुटेरों ने एक बैंक अधिकारी से लूट की वारदात का अंजाम दिया और उनके हाथ से बाइक सवार बदमाश 10 लाख रुपयों भरा बैग ले भागे. घटना विजय नगर थाना क्षेत्र की है. यहां वारदात को अंजाम दिया और मौके से भाग खड़े हुए. पुलिस सीसीटीवी के आधार पर पुलिस जाँच में जुटी हुई है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार विजय नगर थाना क्षेत्र के एयू स्मॉल फाइनेश बैंक की ब्रांच के बाहर की है जहाँ एयू स्मॉल फाइनेश बैंक के मैनेजर अपनी एक सहयोगी के साथ पास ही में स्थित आईसीआईसी बैंक के हेड ऑफिस से दस लाख रूपये बैंक में लेकर पहुंचे थे लेकिन जैसे ही बैंक मैनेजर दोबारा एयू स्मॉल फायनेंस बैंक के लिए निकले उनका पीछा दो बाइक सावर युवक करने लग गए और जैसे ही बैंक मैनेजर बैंक की पार्किग में गाडी पार्क कर उतरे उनके हाथो से बेग छीन कर बाइक सवार फरार हो गए. लूट की घटना जब सामने आई तो पुलिस के आला अधिकारी मोके पर तफ्तीश करने पहुंचे. पुलिस के आला अधिकारियों ने घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया.
सीसीटीवी कैमरे में हुए कैद
लूट की वारदात को अंजाम देने वाले युवक सीसीटीवी केमरो में कैद हो गए है और जल्द ही पकडऩे की बात पुलिस कर रही है साथ ही जिस जगह लूट की वारदात को बदमाशों ने अंजाम दिया उसी स्थान पर हमेशा डायल 100 खड़ी रहती थी बावजूद इसके बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दे दिया. इसके साथ ही जिस तरह से दिन दहाड़े लूट की वारदात को आरोपियों ने अंजाम दिया उससे इंदौर में पुलिस की कार्यप्रणाली पर प्रश्न चिन्ह खड़े हो गए है वही जिस बैंक के मैनेजर के साथ लूट की वारदात हुई उस बैंक के अधिकारी कुछ भी बोलने से बच रहे है.


