- अंजलि पाटिल और सेलैश रत्नकुमार की ‘सेल्वी’ का बुसान में डबल धमाका, दो अवॉर्ड्स पर जमाया कब्ज़ा!
- ‘ABCD 2’ के सालों बाद राघव जुयाल की रेमो डिसूज़ा के डांस यूनिवर्स में धमाकेदार वापसी, अब बनेंगे ‘एनी बॉडी कैन ड्रीम’ के लीड हीरो!
- HMR म्यूजिक लेकर आया ‘बरेली वाला झुमका’, आकृति अग्रवाल और डेब्यूटेंट अनिकेत राज की फ्रेश रोमांटिक जोड़ी ने जमाया रंग!
- मेडीबडी ने इंदौर में 600 लोगों की टीम वाले सेंटर के साथ अपना नेशनल हेल्थकेयर ऑपरेशन मजबूत किया
- MediBuddy strengthens national healthcare operations with 600-member Indore centre
भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का पुतला दहन किया
इंदौर. भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर आज इंदौर नगर के सभी 28 मंडलों में पूर्व केन्द्रीय वाणिज्य मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का पुतला दहन किया गया।
इस अवसर पर नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने कहा कि चीन के समर्थक कमलनाथ और तात्कालिन यूपीए सरकार की सच्चाई भारतीय जनता पार्टी आम जनता के सामने ला रही है। कमलनाथ ने गांधी खानदान को चीनी पैसा मुहैया कराने के लिये देश के साथ आर्थिक गद्दारी का पाप किया है।
कमलनाथ के चीनी प्रेम के कारण भारत के कुटीर, लद्यु उद्योग तथा व्यापार को बड़ा झटका लगा है। आज जब चीन के बार्डर पर माहौल खराब है, तब कांग्रेस द्वारा जिस प्रकार से भारतीय सेना के जवानों के मनोबल को गिराने का काम किया जा रहा है, यह बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। आपने कमलनाथ और यूपीए सरकार के द्वारा चीन को लाभ पहुंचाए जाने के उद्देश से किये गये कार्यों की कड़ी निंदा की।
आज इसके विरोध में इंदौर नगर के 28 मंडलों के 28 स्थानों पर नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, विधायक रमेश मेंदोला, महेंद्र हार्डिया, मालिनी गौड़, आकाश विजयवर्गीय, सुदर्शन गुप्ता, मधु वर्मा, उमेश शर्मा, गणेश गोयल, घनश्याम शेर, नानूराम कुमावत, अभिषेक बबलू शर्मा, सुमित मिश्रा, हरप्रीतसिंह बक्शी, गोलू शुक्ला, राजेश उदावत, मनस्वी पाटीदार, गोपाल मालू, दीपक जैन, अश्विनी शुक्ला सहित अन्य भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में पुतला दहन किया गया।
जिसमें छावनी चौराहा, रीगल चौराहा, भंवरकुआ चौराहा, राजबाड़़ा, पलासिया, टोरी कार्नर, बडागणपति, राजमोहल्ला, पाटनीपूरा, रेडीसन चौराहा, विजय नगर, महूनाका, सुखलिया, जेलरोड चौराहा, मालवा मिल, मरीमाता चौराहा, हेमू कालानी प्रतिमा चौराहा, जूनी इंदौर चौराहा, टावर चौराहा, फूटी कोठी चौराहा, गोपूर चौराहा, चाणक्यपुरी चौराहा, सांवेर रोड चौराहा तथा चन्द्रगुप्त मौर्य चौराहे पर चीन परस्त, चीन समर्थक कमलनाथ मुर्दाबाद- मुर्दाबाद, भारत माता की जय के नारे के साथ कमलनाथ का पुतला दहन किया गया।
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का पुतला दहन– भाजपा जिला ग्रामीण के सभी 15 मंडलो में हुआ आयोजनवाणिज्य मंत्री रहते हुए कमलनाथ ने चीनी वस्तुओं से आयात शुल्क कम किया, बदले में चीन ने राजीव गांधी फाउंडेशन को फंडिंग कीइंदौर 28 जून 2020/भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. राजेश सोनकर, महामंत्री चिंटू वर्मा, सुखलाल मनसारे, गुमानसिंह पवार ने बताया कि आज 28 जून भाजपा जिला ग्रामीण के सभी 15 मंडलो में भारत सरकार के पूर्व वाणिज्य मंत्री व देश के साथ आर्थिक गद्दारी करने वाले कमलनाथ का पुतला दहन किया।


