- इंदौर में होगा राज्य स्तरीय ‘लक्ष्य मंथन योगासन प्रतियोगिता’ का आयोजन
- इस सप्ताह क्षेत्रीय OTT रिलीज़: अलग-अलग भाषाओं की 5 फ़िल्में जिन्हें अपनी वॉचलिस्ट में शामिल करें
- Regional OTT Releases This Week: 5 Films Across Languages to Add to Your Watchlist
- “15वां क्वालिटी मार्क अवॉर्ड्स 2026: गुणवत्ता और उत्कृष्टता के क्षेत्र में श्रेष्ठ उद्योगों एवं संस्थाओं को मिलेगा क्वालिटी मार्क का भव्य सम्मान”
- “15th Quality Mark Awards 2026: Outstanding Industries and Organizations in Quality and Excellence to Receive the Prestigious Quality Mark Honour”
मतदाता सूची में भाजपा ने बड़ी धांधली कर रखी हैः सज्जनसिंह वर्मा
- गांधी भवन में मंडलम एवं ब्लाक अध्यक्षों की बैठक सपन्न
- बैठक को सज्जन सिंह वर्मा एवं विनय बाकलीवाल ने संबोधित किया
इंदौर। आगामी चुनावों को लेकर कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन में शहर के सभी 85 मण्डलम अध्यक्षों एवं ब्लॉक अध्यक्षो को बेठक आयोजित की गई जिसको पूर्व मंत्री श्री सज्जन सिंह वर्मा जी एवं शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल ने संबोधित किया।
बैठक को संबोधित करते हुए सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि मतदाता सूची में भाजपा ने बड़ी धांधली कर रखी है, हजारों मतदाता फर्जी बना रखे है। कई लोगो के एक ही नाम अनेक वार्डो में दर्ज है,हमें मतदाता सूची को बारीकी से अध्ययन कर फर्जी नामो को उजागर करना है।
इस हेतु शहर अध्यक्ष विनय बाकलीवाल ने हर वार्ड में प्रभारी बनाने की घोषणा की जो अपने अपने वार्डो में वरिष्ठ नेताओं, मोर्चा संगठन के पदाधिकारियों एवं वार्डो के नेताओं के साथ समन्वय कर फर्जी मतदाताओ के नाम उजागर करेंगे।
बेठक में मतदाताओं की सूची की सीडी भी दी गई जिसमें हर वार्ड के मतदाताओं के नाम दर्ज है। सज्जन सिंह वर्मा ने सभी कांग्रेस जनो से आव्हान किया है,की घर घर जाकर मतदाता सूची को देखे। बेठक में निर्णय लिया गया कि कांग्रेस पार्टी बूथ स्तर तक जाकर काँग्रेस की रीति नीति को जनता को बताये।


