- इंदौर में होगा राज्य स्तरीय ‘लक्ष्य मंथन योगासन प्रतियोगिता’ का आयोजन
- इस सप्ताह क्षेत्रीय OTT रिलीज़: अलग-अलग भाषाओं की 5 फ़िल्में जिन्हें अपनी वॉचलिस्ट में शामिल करें
- Regional OTT Releases This Week: 5 Films Across Languages to Add to Your Watchlist
- “15वां क्वालिटी मार्क अवॉर्ड्स 2026: गुणवत्ता और उत्कृष्टता के क्षेत्र में श्रेष्ठ उद्योगों एवं संस्थाओं को मिलेगा क्वालिटी मार्क का भव्य सम्मान”
- “15th Quality Mark Awards 2026: Outstanding Industries and Organizations in Quality and Excellence to Receive the Prestigious Quality Mark Honour”
स्वच्छता का सिक्सर लगाने के लिए इंदौर की तैयारी, सांसद शंकर लालवानी ने 56 दुकान पहुंचकर कोयला भट्टी और तंदूर बंद करने का अनुरोध किया
- छठी बार नंबर वन आने के लिए एयर क्वालिटी बड़ा पैमाना
- 56 दुकान के व्यापारी कोयले और लकड़ी का इस्तेमाल बंद करेंगे
सराफा में भी कोयले का इस्तेमाल बंद होगा
इंदौर में छठी बार स्वच्छता में शीर्ष पर आने की तैयारी शुरू हो चुकी है। सांसद शंकर लालवानी ने 56 दुकान पहुंचकर व्यापारियों से खाद्य सामग्री तैयार करने के लिए कोयले, लकड़ी और अन्य हानिकारक ईंधन की बजाय गैस या लाइट का इस्तेमाल करने का अनुरोध किया। सांसद लालवानी की अपील पर 56 दुकान के व्यापारियों ने अगले 3 दिनों में कोयले की भट्टी एवं तंदूर का इस्तेमाल बंद करने का आश्वासन दिया।
सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि इंदौर की जनता के प्रयासों से ही हम स्वच्छता में पांच बार प्रथम आए हैं और छठी बार प्रथम आने के लिए एयर क्वालिटी इंडेक्स बड़ा मापदंड है। इसलिए 56 दुकान के व्यापारियों से कोयले और लकड़ी का इस्तेमाल ना करने का अनुरोध किया है।
पांचवीं बार स्वच्छता के लिए भूजल प्रदूषण बड़ा पैमाना था जिस पर इंदौर ने काम कर ‘वाटरप्लस’ सिटी का तमगा हासिल किया था।
56 दुकान के दौरे के अवसर पर कलेक्टर मनीष सिंह, निगमायुक्त प्रतिभा पाल समेत वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।


