- इंदौर में होगा राज्य स्तरीय ‘लक्ष्य मंथन योगासन प्रतियोगिता’ का आयोजन
- इस सप्ताह क्षेत्रीय OTT रिलीज़: अलग-अलग भाषाओं की 5 फ़िल्में जिन्हें अपनी वॉचलिस्ट में शामिल करें
- Regional OTT Releases This Week: 5 Films Across Languages to Add to Your Watchlist
- “15वां क्वालिटी मार्क अवॉर्ड्स 2026: गुणवत्ता और उत्कृष्टता के क्षेत्र में श्रेष्ठ उद्योगों एवं संस्थाओं को मिलेगा क्वालिटी मार्क का भव्य सम्मान”
- “15th Quality Mark Awards 2026: Outstanding Industries and Organizations in Quality and Excellence to Receive the Prestigious Quality Mark Honour”
इलेक्ट्रॉनिक लोडिंग वाहन 2 वर्ष तक फ्री में करेंगे चार्ज
एक दिन में कितनी भी बार कर सकेंगे
इंदौर. निगम आयुक्त प्रतिभा पाल ने शहर की एयर मलिटी इंडेक्स में सुधार के लिए नगर निगम द्वारा परिवहन विभाग, यातायात विभाग के साथ मिलकर शहर में चल रहे डीजल लोडिंग वाहनों के स्थान पर नवीन चार्जिंग लोडिंग ई-रिक्शा चलाने के संबंध में आज सियागंज लोडिंग रिक्शा चालको की बैठक सिटी बस ऑफिस में ली गई. बैठक में स्मार्टसिटी सी.ई.ओ. ऋषभा गुप्ता, अपर आयुक्त संदीप सोनी, अधीक्षण यंत्री महेश शर्मा एवं अन्य अधिकारी तथा रिक्शा चालक उपस्थित थे.
आयुक्त ने रिक्शा चालकों से जानकारी ली कि आप लोग रिक्शा स्वयं का चलाते है या किराये का चलाते है, किराया कितना लगता है, लोडिंग रिक्शा में कितना डीजल लगता है आदि. आयुक्त ने ई रिक्शा के संबंध में बताया गया कि नए ई रिक्शा की कीमत लगभग 3 लाख 70 हजार है, इसमें से 70 हजार के आसपास सब्सिडी दी जाएगी. इसके अतिरिक्त रिक्शा उत्पादक कम्पनी द्वारा भी अतिरिक्त डिस्काउण्ड दिया जाएगा. लोडिंग रिक्शा चलाने पर रिक्शा चालक को डीजल का लगभग प्रतिदिन 400 से 500 रुपये का व्यय होता है.
उसके स्थान पर निगम द्वारा फ्री चार्जिंग करने की सुविधा आगामी 2 वर्षो तक दी जाएगी. साथ ही रिक्शा चालक एक दिन में कितनी भी बार रिक्शा चार्ज कर सकेंगे. इसके साथ ही सामान्य रुप से रिक्शा क्रय करने पर जो डाक्यूमेन्ट लगते है वह इसमें भी लगेंगे. बैठक में रिक्शा चालको द्वारा फायनेन्स आदि के संबंध में जानकारी चाही जाने पर विस्तृत से जानकारी दी गई. इस पर रिक्शा चालकों द्वारा नए ई-रिक्शा पर अपनी सहमति व्यक्त की गई. उल्लेखनीय है कि निगम द्वारा शहर में वायु सुधार एवं प्रदुषण मुक्त करने हेतु डीजल रिक्शा के स्थान पर ई-रिक्शा चलाने के लिए रिक्शा चालकों को प्रोत्साहित किया जा रहा है.


