- Bollywood’s Favourite Jodi - Saifu and Bebo lagayenge Hasi Ke Tyo-Ha-Ha-Har mein chaar chaand only on The great Indian Kapil Show
- Disha Patani leaves fans curious as she drops a series of cryptic stories: There are humans amongst us
- It’s October Season! 7 Bollywood Actors Who Are Your Libra–Scorpio Twins — Rekha, Aditi Rao Hydari to Kunal Kapoor
- मिराया होटल एंड रिज़ॉर्ट्स ने धनंजय श्रीवास्तव को क्लस्टर जनरल मैनेजर नियुक्त किया
- भारत की नंबर 1 EV अब INDULGE के लिए तैयार है!
शहर के वायु प्रदूषण का पता लगाने के लिए होगा सर्वे
क्लीन एयर कंट्रोल के संबंध में बैठक, सर्वे रिपोट एक वर्ष में प्रस्तुत करने के निर्देश
इन्दौर. आयुक्त प्रतिभा पाल द्वारा सिटी बस आफिस में क्लीन एयर केटलिट प्रोजेक्ट के संबंध में बैठक ली गई. बैठक में अपर आयुक्त संदीप सोनी अधीक्षण यंत्री महेश शर्मा, मलिटी वर्ल्ड रिसोर्स इन्सिटिट्यूट के प्रतिनिधि प्रोग्राम हेड डॉ अजय नागपुरे उपस्थित थे.
उल्लेखनीय है कि एयर मलिटी वर्ल्ड रिसोर्स इंस्टिटयूट द्वारा क्लीन एयर केटलिस्ट प्रोजेक्ट के अन्तर्गत इन्दौर शहर में प्रदूषण के कारक का पता लगाया जाएगा.
उक्त संस्थान शहर का नक्शा बनाकर 5 लोकेशन निश्चित करेगी. जहां पर हाई वाल्यूम सेम्पलर मशीन से वायु में होने वाले प्रदूषण से सेम्पल लेंगे. यह सेम्पल दोनों मौसम ठण्ड एवं गर्मी में लिये जाएंगे. इसके साथ ही संस्था द्वारा वालेन्टियर नियुक्त किये जाएंगे, जो वार्डो में होने वाले वायु प्रदूषण के बारे में नागरिकों से चर्चा करेंगे और प्रदूषण का पता लगाएंगे.
उपरोक्त कार्रवाई करने और सेम्पल लेने के बाद सेम्पल लेब में भेजकर जांच करायी जाएगी और उसका जो रिजल्ट आयेगा उसके आधार पर शहर में किस के द्वारा जैसे फेक्ट्री, वाहन, घरेलू उपकरण, आदि से होने वाले प्रदूषण के संबंध में रिपोर्ट तैयार की जाएगी. रिपेार्ट के आधार पर इन्दौर में वायु प्रदूषण को खत्म करने के लिए क्या क्या कार्यवाही की जाना है यह सुनिश्चित किया जाएगा.
इसके साथ ही संस्था द्वारा हर महीने वर्कशॉप का आयोजन किया जाएगा. संस्था द्वारा प्रजेंटेशन के माध्यम से जानकारी प्रस्तुत की गई बैठक में चर्चा के दौरान संस्था द्वारा उपरोक्त कार्रवाई और रिपोर्ट प्रस्तुत करने हेतु 18 माह की अवधि चाही गई. आयुक्त द्वारा बैठक में संस्था को 18 माह के स्थान पर 12 माह में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गये.


