- एक भाई का त्याग, परिवार के छिपे राज़ और सच की लड़ाई: प्राइम वीडियो ने MX ओरिजिनल किसका कसूर का ट्रेलर जारी किया
- A Brother’s Sacrifice, a Family’s Secrets and a Battle for Truth: Prime Video Unveils the Trailer for MX Original Kiska Kasoor
- पहले दिन प्लास्ट पैक 2026 में पहुंचे 15 हजार से अधिक विजिटर्स, मध्य भारत बन रहा प्लास्टिक इंडस्ट्री का बड़ा हब
- Abhishek Banerjee, Aparshakti Khurana to Siddhant Chaturvedi: Bollywood Actors & Their Love for Black Outfits
- Rajshri productions and bhamla foundation come together to honour 300 asha workers – the unsung women heroes of our society – with a special screening of ‘yeh prem mol liya’
नगर निगम की दूसरे दिन भी जारी रही कार्रवाई, सेकण्ड डोज नही लगा होने पर कई संस्थान सील
इंदौर. नगर निगम द्वारा संस्थान के कर्मचारियों को सेकंड डोज वैक्सीनेशन नहीं लगा होने पर संस्थान सील करने का अभियान मंगलवार को भी जारी रहा. निरीक्षण के दौरान माल, दुकानें, फैक्ट्री, शोरूम व कारखाने के स्टाफ को सेकण्ड डोज नही होने पर कई संस्थान सील करने की कार्रवाई की गई.
निगम आयुक्त प्रतिभा पाल ने बताया कि जिला प्रशासन के साथ ही निगम प्रशासन शहर के शोरूम, ऑटोमोबाईल शो रूम, मॉल, शॉपिंग मॉल, दुकानों व व्यवसायिक फर्मो पर अभियान चलाकर वैक्सीनेशन के संबंध में जांच की जा रही है. वैक्सीनेशन नहीं करवाने पर सील करने की कार्यवाही की जा रही है.
निगम आयुक्त प्रतिभा पाल द्वारा वेक्सीनेशन प्रमाण पत्र की जांच करने निर्देश के क्रम में झोन 9 के झोनल अधिकारी धीरेंद्र बायस द्वारा वार्ड 70 जीएनटी मार्केट बुरहानी ट्रेडर्स वैक्सिनेशन कंप्लीट नहीं होने के कारण ऑफिस सील किया गया. जोन 3 में जुगल खिलौना लोधी मोहल्ला, युग कलर लैब सिख मोहल्ला, अल्कान ऑप्टिकल सिख मोहल्ला में स्टाफ का वैक्सिनेशन नहीं होने पर सील करने की कार्रवाई की गई. जोन 19 वार्ड क्रमांक 75 क्षेत्र के अंतर्गत पालदा इंडस्ट्रीज एरिया में आनंद प्रोडक्ट में कर्मचारियों के वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट नहीं होने के कारण खन्डेलवाल ट्रेडर्स में 3 कर्मचारियों के वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट नहीं होने के कारण सील किया गया. पालदा इंडस्ट्रीज एरिया मे आकाश नमकीन गोडाउन में 4 कर्मचारियों के समयानुसार वैक्सीनेशन नहीं होने के कारण एंजॉय वर्ल्ड में 3 कर्मचारियों के वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट नहीं होने के कारण सील किया गया.
यहां भी की कार्रवाई
झोन क्रमांक 17 सिटी रोलिंग मिल 281-282 सांवेर रोड, इन्दौर एवं बांके बिहारी इंडस्ट्री 101-102 सेक्टर एफ सांवेर रोड इंदौर परिहार इंडस्ट्री 145 सेक्टर एफ सांवेर रोड़ इंदौर सील की गई. झोन 10 झोनल अधिकारी भास्कर मयादे द्वारा बाब फरीद नगर मे लाइफ पार्टनर अलमारी व कूलर कारखाना पर कार्यरत कर्मचारियों के वैक्सीनेशन के सेकंड डोज सर्टिफिकेट नहीं पाए जाने पर नगर निगम के द्वारा कारखाने को सील करने की कार्रवाई की गई. झोन 16 के झोनल अधिकारी जीतेन्द्र जमीदार एयरपोर्ट रोड पर स्नेह स्वीट्स एंड चाट चैपाटी कृष्णा डेरी स्वीट नमकीन 60 फिट रोड पर सील की गई. सत्यार्थी कोचिंग क्लासेस नौलखा जोन 18 में सील किया गया.


