- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
भाजपा महिला मोर्चा ने शहर की ख्याति प्राप्त महिलाओं का किया सम्मान
भाजपा महिला मोर्चा का कमल शक्ति सम्मान समारोह
इंदौर. भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा का कमल शक्ति सम्मान समारोह आज प्रीतमलाल दुआ सभागार में आयोजित किया गया. शहर की जानी-मानी हस्तीयों अपने-अपने क्षेत्र में प्रसिद्ध व ख्याति प्राप्त महिलाओं का सम्मान म.प्र. महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनीस, भाजपा नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा, महापौर श्रीमती मालिनी गौड़, श्रीमती अंजू माखीजा, सुश्री श्रेष्ठा जोशी, डॉ. उमाशशि शर्मा ने किया।
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष श्रीमती पदमा भोजे, कमल शक्ति सम्मान समारोह प्रभारी श्रीमती रचना गुप्ता, श्रीमती साधना दगड़े ने बताया कि कमल शक्ति सम्मान कार्यक्रम में आर्मी में सेवा करते हुए कई ऑपरेशन में शामिल होने वाली केप्टन डॉ. दिनशा भारद्वाज, शिक्षा के क्षेत्र में बुलंदिया स्थापित करने वाली सत्यसांई स्कूल की प्राचार्य डॉ. संगीता भरूका, नृत्य कला में इंदौर का नाम रोशन करने वाली रागिनी मक्खर, पत्रकार श्रद्धा चौबे, चिकित्सा क्षेत्र में नाम रोशन करने वाली डॉ. नीरजा पौराणिक, वैष्णोधाम मंदिर अध्यक्ष विनोद आहलुवालिया, पुनिता नेहरू, वृन्दा टोकेकर, रेणु झालानी, डॉ. उन्नतिसिंह, आर्यामा सान्याल, प्रगति जैन, संध्या मीरचंदानी, संगीता विनायका, साधना सौड़ानी, कविता बापट, शांता सोनी, सरला मेघनानी, लीली डाबर, ऋतु केडिय़ा एवं अलका सोजतिया का अपने-अपने कार्यक्षेत्र में पारंगत होकर इंदौर शहर का नाम रोशन करने के लिये सम्मान किया गया.
महिला होना जीवन की पूर्णता
सम्मान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्रीमती अर्चना चिटनीस ने कहा कि ऐसा कोई कार्यक्षेत्र नहीं है जहां पर महिलाओं की सहभागिता ना हो, हम सब महिलाओं को तय करना है कि दुनिया को किस दिशा में लेकर जाना है. महिला होना ही जीवन की पूर्णता है. एक महिला घर परिवार व देश को संस्कार और ज्ञान देने में अग्रणी होती है. भाजपा नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा ने कहा कि नारी की शक्ति विश्व में अनादिकाल से ही है. सभी वर्ग व क्षेत्रों में महिला ही श्रेष्ठ है. श्रेष्ठता आपके खून में है. कार्यक्रम में महापौर श्रीमती मालिनी गौड़ ने कहा कि महिला नाम ही एक शक्ति है. हमारे देश के नाम के साथ भारत माता का नाम दिया जाता है आज महिला किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है. धरातल से लेकर ब्रम्हाण्ड तक महिलाओं ने परचम फैहराया है. स्वागत भाषण श्रीमती साधना दगड़े ने दिया. संचालन श्रीमती सुनयना शर्मा के ने किया. आभार श्रीमती पदमा भोजे ने माना.


