- एक भाई का त्याग, परिवार के छिपे राज़ और सच की लड़ाई: प्राइम वीडियो ने MX ओरिजिनल किसका कसूर का ट्रेलर जारी किया
- A Brother’s Sacrifice, a Family’s Secrets and a Battle for Truth: Prime Video Unveils the Trailer for MX Original Kiska Kasoor
- पहले दिन प्लास्ट पैक 2026 में पहुंचे 15 हजार से अधिक विजिटर्स, मध्य भारत बन रहा प्लास्टिक इंडस्ट्री का बड़ा हब
- Abhishek Banerjee, Aparshakti Khurana to Siddhant Chaturvedi: Bollywood Actors & Their Love for Black Outfits
- Rajshri productions and bhamla foundation come together to honour 300 asha workers – the unsung women heroes of our society – with a special screening of ‘yeh prem mol liya’
गंदगी में बनाई जा रही थी कैंडी, फैक्ट्री पर की कार्रवाई
फैक्ट्री मालिक के विरूद्ध दर्ज कराई गई एफआईआर
इंदौर. आज जिला प्रशासन तथा खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के संयुक्त अमले द्वारा स्कीम नम्बर-71 स्थित न्यू वंदना इंटरप्राइजेस का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अस्वच्छ एवं अस्वास्थ्यकर परिस्थिति में कैंडी निर्माण करते पाये जाने पर फैक्ट्री के मालिक जगदीश हरियाणी के विरूद्ध चंदन नगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई.
बताया गया कि कलेक्टर मनीष सिंह के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में फैक्ट्री मालिक के विरूद्ध भारतीय दण्ड विधान की धारा-269/420 में प्रकरण दर्ज कराया गया है। इस फैक्ट्री के निरीक्षण के दौरान पाया गया कि विभिन्न फ्लेवर के कैंडी का निर्माण अत्यंत अस्वच्छ, अस्वास्थ्यकर तथा जन स्वास्थ्य के लिये हानिकारक परिस्थिति में किया जा रहा था.
उक्त कैंडी पेकिंग पर बैच नम्बर, पेकिंग तिथि, अवसान तिथि, एमआरपी एवं पता अंकित किया जा रहा है. यह कृत्य आम उपभोक्ताओं को भ्रमित कर छल करना है। मौके पर निर्मित कैंडी एवं सिट्रीक ऐसिड के 4 नमूने जांच हेतु लिये गये। शेष खाद्य पदार्थ कैंडी को अधिग्रहित कर सुरक्षित अभिरक्षा में रखवाया गया है.


