- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
हूटर बजाने पर डाक विभाग की गाड़ी का बनाया चालान
यातायात पुलिस ने पेंडिंग चालान भी वसूले
इंदौर. यातायात पुलिस ने हूटर लगाने पर डाक विभाग की गाड़ी का चालान बना दिए. चालक को हूटर बजाना 12,500 रुपये का पड़ गया. साथ ही 19 ई-चालान सहित पुराना सारा हिसाब बराबर किया गया.
पुलिस उपायुक्त यातायात महेश चंद जैन के निर्देशन पर यातायात पुलिस की सभी टीमों के द्वारा शहर भर में नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है. क्यूआरटी टीम-6 के प्रभारी निरीक्षक राम कुमार कोरी, आरक्षक अजय तोमर व टीम व्हाइट चर्च चौराहा पर यातायात प्रबंधन का कार्य कर रही थी.
इसी दौरान गाड़ी क्रमांक एमपी 09-एफए-7370 के चालक द्वारा हूटर बजाया गया, जिसे सुनकर निरीक्षक रामकुमार कौरी ने वाहन को तुरंत रुकवाया. कार चालक से जानकारी लेने पर पाया कि उक्त वाहन डाक विभाग से संचालित है. टीम ने गाड़ी के पूर्व में लंबित ई-चालानों की जानकारी यातायात प्रबंधन केंद्र से ली, तो पता चला कि उक्त वाहन के द्वारा पूर्व में भी 19 बार रेड लाइट का उल्लंघन किया जा चुका है.
वाहन चालक द्वारा मौके पर जुर्माना नहीं जमा करने पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन से वाहन को जब्त कर यातायात थाना खड़ा किया गया. वाहन चालक नरेंद्र पिता हुकुमचंद के द्वारा यातायात थाना आकर अनाधिकृत हूटर के लिए जुर्माना 3,000 व पूर्व में लंबित सभी 19 ई-चालान का जुर्माना 9,500 सहित कुल 12,500 रुपये समन शुल्क जमा करने के पश्चात वाहन को छोड़ा गया.


